Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

धनबाद प्रभात खबर के स्थानीय संपादक को पितृशोक

प्रभात खबर के स्थानीय संपादक अनुराग कश्यप के पिता अशोक कुमार सिंह (65) का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया. बेचैनी की शिकायत के बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे. इसी क्रम में धनबाद के गया पुल के समीप उनकी तबीयत बिगड़ गयी और निधन हो गया. 

प्रभात खबर के स्थानीय संपादक अनुराग कश्यप के पिता अशोक कुमार सिंह (65) का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया. बेचैनी की शिकायत के बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे. इसी क्रम में धनबाद के गया पुल के समीप उनकी तबीयत बिगड़ गयी और निधन हो गया. 

अशोक कुमार सिंह बीसीसीएल से अवकाश प्राप्त थे. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में मातम छा गया. भौंरा में उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह, अशोक मेहता, सुग्रीव सिंह, सुबोध सिंह समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति पहुंचे. उनका दाह संस्कार मोहलबनी घाट पर किया गया. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अनुराग कश्यप ने दी. स्व. सिंह मृदुभाषी, मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. उनके पिता नागेंद्र प्रसाद सिन्हा भौंरा कोलियरी प्रबंधक थे. स्व अशोक कुमार सिंह सिवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र के कृष्णपाली गांव के निवासी थे. वह अपने पीछे पत्नी विद्या सिंह, दो पुत्र अनुराग कश्यप व अभिषेक कश्यप (साहित्यकार), भाई डॉ रवींद्र कुमार सिंह (वरीय पत्रकार), बहन उमा देवी, भभु मांडवी सिंह, भतीजा सौरव कश्यप, भतीजी सुरभि कश्यप समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. 

घाट पर शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए पांच मिनट का मौन रखा गया. शव यात्रा में काफी संख्या में पत्रकार, नेता, अधिवक्ता व गण्यमान्य लोग शामिल थे. इनमें धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सूबे के मंत्री अमर बाउरी, पूर्व मंत्री ओपी लाल, पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, कांग्रेस नेता संतोष कुमार सिंह, शमशेर आलम, ललन चौबे, काली चरण यादव, पार्षद शिव कुमार यादव, एसके शाही, रुस्तम अंसारी, रितेश गुप्ता, इंद्र कुमार दुबे, इंद्रनील सिन्हा, समाजसेवी मौसम महांति, प्रभात खबर धनबाद के यूनिट हेड आशीष प्रसाद सिंह, अजय सरकार, चंद्रशेखर सिंह, पत्रकार अजय सिन्हा, संजीव झा, उमा, सुनील तिवारी, अभय कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, नारायण मंडल, सुधीर सिन्हा, परमेश्वर बारी, कुमार राजन, विजय कश्यप, रवि मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, ललन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार बारी, रतन मिश्रा, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह, मनोहर ठाकुर, मुख्तार अहमद, राजीव शुक्ला, सुधीर पांडेय, विष्णुकांत तिवारी, उमेश कुमार, रमेश सिंह, राहुल सिंह, उमेश सिंह, बलराम दुबे, आसीम जफर, सुनील सिंह, मिलिंद, दीपक पांडेय, दीपक दुबे, अतीक अहमद, हरिराम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, चंदन चौधरी, निर्मल, सुबोध वर्मा, गुड्डू वर्मा, सुशील झा, सुधीर कुमार आदि प्रमुख थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन