Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संपादक प्रशांत कालीधर जीवन भर के लिए भास्कर से बर्खास्त, देखें सुधीर अग्रवाल का मेल

दैनिक भास्कर रतलाम में एडिटर रहे प्रशांत कालीधर को प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है. उन पर किसी नेता से 5 लाख रुपये लेने का आरोप है. इस मामले में भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल ने भोपाल में सभी ब्यूरो चीफ की मीटिंग लेकर 20 मिनट तक प्रशांत के भ्रष्टाचार को लेकर स्पीच दी. साथ ही भास्कर के प्रत्येक रिपोर्टर को खुद एमडी ने मेल कर दो अन्य प्रकरणों में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए तीसरी बार हुए घटनाक्रम का जिक्र किया.

ये भास्कर के इतिहास में पहली घटना है, जब एमडी ने हर रिपोर्टर को मेल किया है. इस बीच, पता चला है कि प्रशांत कालीधर ने नई पारी की शुरुआत भी कर दी है. उन्होंने इंदौर से हाल में ही प्रकाशित अखबार प्रजातंत्र में ज्वाइन किया है. अखबार के प्रधान संपादक हेमंत शर्मा ने उन्हें सैटेलाइट एडिटर बनाया है. फिलहाल यहां पढ़ें वो मेल जिसे भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल ने अपने सभी रिपोर्टरों को मेल किया है….

हेमंत शर्मा ने प्रशांत के प्रजातंत्र ज्वाइन करने की सूचना कुछ यूं तस्वीर के साथ फेसबुक पर पोस्ट की है….

Hemant Sharma : मालवा-निमाड़ के जाने-माने खाँटी पत्रकार प्रशांत कालीधर नए वर्ष यानी १ जनवरी से ‘प्रजातंत्र’ के एडिटर-सेटेलाइट होंगे। साहसी, जीवट और ईमानदार( किसी प्रमाणपत्र की ज़रूरत नहीं) प्रशांत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धार के एक छोटे से गाँव टबलाई में जन्में- बढ़े हुए प्रशांत ख़रगोन, झाबुआ में ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे। इंदौर में मेरे साथ वे चीफ़ रिपोर्टर थे और मेरे द्वारा ही उनका नाम रतलाम के सम्पादक के लिए प्रस्तावित किया गया था।प्रशांत, अपने घर में तुम्हारा स्वागत है यह तो नहीं कहूँगा क्योंकि इसमें परायापन नज़र आता है। अपनी ज़िम्मेदारी संभालो…


अब पढ़ें प्रशांत कालीधर का पक्ष….

सुधीर अग्रवाल सच बताते तो ‘भ्रष्टाचार की सनसनी’ का असर कम हो जाता : प्रशांत कालीधर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन