Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

आकाशवाणी में एडिटर, रिपोर्टर और न्यूज़ रीडर के पदों पर वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल

मुंबई: All India Radio (आकाशवाणी) के मुंबई स्थित रीजनल न्यूज़ यूनिट (RNU) ने विभिन्न कैजुअल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां असाइनमेंट/शिफ्ट बेसिस पर की जाएंगी।

कौन-कौन से पद खाली हैं?

  • Casual Editor-cum-Reporter (मराठी)
  • Casual News Reader-cum-Translator (मराठी)
  • Casual Reporter (अंग्रेज़ी)

योग्यता: उम्मीदवार की उम्र 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन में डिग्री या पीजी डिप्लोमा अथवा संबंधित अनुभव होना चाहिए। मराठी पदों के लिए मराठी भाषा में दक्षता अनिवार्य है, जबकि अंग्रेज़ी रिपोर्टर के लिए हिंदी और अंग्रेज़ी का ज्ञान जरूरी है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए चयन होगा। न्यूज़ रीडर पद के लिए वॉइस टेस्ट भी लिया जाएगा।

मानदेय: प्रति शिफ्ट भुगतान आकाशवाणी के तय रेट के अनुसार होगा—फ्रेशर्स के लिए ₹1,875 से शुरू होकर 3 साल या उससे अधिक अनुभव वालों के लिए ₹2,400 प्रति शिफ्ट तक।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग: ₹354
  • SC/ST/OBC: ₹266
  • (डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से)

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 तय की गई है।

विज्ञापन देखें और पूरी डिटेल व आवेदन इस लिंक पर- आकाशवाणी मुंबई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन