Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उत्तराखंड के इन आधा दर्जन पत्रकारों ने किया पत्रकारिता को शर्मसार

उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर के आधा दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने किया पत्रकारिता को शर्मसार. पत्रकार राजीव चावला, मुमत्याज खान, शाहिद खान आदि पत्रकारों की करतूत सभी स्थानीय अखबारों में छपी है।

उधमसिंह नगर जिले की किच्छा पुलिस को अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलने के दो मामलों की शिकायत मिली. इसमें पीड़ित द्वारा एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया। इसमें 63 हजार तुरंत दे दिया गया. इस मामले में पुलिस ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजीव चावला, मुमताज, शाहिद, सोनी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

दूसरे मामले में 19 हजार रुपये अश्लील वीडियो बना कर वसूलने का आरोप लगा। इसमें पुलिस ने सोरन सिंह, मोहित व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया. एसएसपी डॉ सदानंद दाते ने बताया कुछ लोगों से पूछताछ में रैकेट का पता चला. अश्लील वीडियो बना कर रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है.

दो मामले किच्छा कोतवाली में तथा एक मुकदमा पंतनगर में दर्ज किया गया है. इसके बाद पांच अन्य लोगो ने भी रंगदारी वसूले जाने की शिकायत की है.

ये लोग किस तरह ब्लैकमेलिंग करते थे, कैसे उगाही करते थे, इनका मोडस आपरेंडी क्या था, ये सब जानने के लिए हिंदुस्तान अखबार में छपी खबर देखें….

 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन