Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

Enba अवॉर्ड में एबीपी न्यूज का डंका बजा!

मनोज मुकुल-

Enba अवॉर्ड में शनिवार की शाम को एबीपी न्यूज का डंका बजा। बेस्ट चैनल, बेस्ट एंकर, बेस्ट शोज सहित करीब 30-40 अवॉर्ड मिले (गिन नहीं पाया हूं)। लेकिन जो खुद के सबसे पास है उसके बारे में कुछ शब्द लिख रहा हूं।

ABP News के मातृभूमि शो को बेस्ट अर्ली प्राइम टाइम शो का पुरस्कार मिला है। फिलहाल ये शो चुनाव की वजह से शाम 4 बजे चल रहा है। वैसे इसका समय शाम 6 बजे का है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद मातृभूमि शो को लॉन्च किया गया था। Rashmi Shanu ने इस शो की शुरुआत की। और अपनी मेहनत से उन्होंने इसे स्थापित किया। बाद में उस साल के अंत में मुझे भी इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला। बतौर एंकर Shobhna Yadav शो को लेकर हमेशा संतुष्ट रहीं।

शो का टैग लाइन है ” देश सेवा करने वाला टीवी का पहला न्यूज शो” रश्मि ने इस सेवा धर्म को कर्म के जरिए बखूबी निभाया है।
इस शो के लिए Rajnish Ahuja सर Sumit Awasthi सर Mihir Ranjan सर Arun Nautiyal सर ने हमेशा प्रोत्साहित करने का काम किया। आपके दिशा निर्देशन में
Abp news को इस पुरस्कार को दिलाने के लिए रश्मि को हार्दिक बधाई।

रश्मि के काम को लेकर मन में सम्मान और भी ज्यादा तब हो जाता है जब पता चलता है कि इस अवॉर्डी शो का काम पूरा करने के बाद वो अगले दिन सुबह के लिए जो दूसरा शो तैयार करती हैं उस शो को बेस्ट फैक्ट चेक का गोल्ड अवार्ड मिलता है।

सच्चाई का सेंसेक्स सुबह में आने वाला शो था। फिलहाल ये शो बंद हो चुका है। लेकिन जब ये चल रहा था तब रश्मि मातृभूमि का अपना काम खत्म करने के बाद ओवर टाइम करके सुबह के लिए शो बनाती थी।

इस शो के जनक Nikhil Kumar Dubey सर रहे हैं। निखिल सर को भी बधाई।

इससे पहले निखिल सर के दिशा निर्देशन में रश्मि वायरल सच जैसा प्रतिष्ठित शो बना चुकी हैं। जिसके लिए उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

रश्मि की मेहनत की वजह से कल enba अवॉर्ड के मंच पर दो बार जाने का सौभाग्य मिला।

शुक्रिया रश्मि। शुक्रिया सर, शुक्रिया मैम।

(ब्लू वाला सिल्वर अवॉर्ड मातृभूमि और गोल्ड वाली ट्रॉफी सच्चाई के सेंसेक्स के लिए मिला है)

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन