Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एनकाउंटरों की जांच शुरू, बयान देने जायेंगे अमिताभ ठाकुर

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) पर फर्जी एनकाउंटर करने के संबंध में की गई शिकायत की जांच एसटीएफ द्वारा शुरू कर दी गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित अपनी शिकायत में उन्होंने यूपी पुलिस और एसटीएफ पर उच्चस्तरीय प्रोत्साहन में लगातार फर्जी एनकाउंटर करने, पैसे लेकर एनकाउंटर करने, माफियाओं में पार्टी बंदी करने आदि के संबंध में शिकायत की थी. इस संबंध में जांच एसटीएफ को दी गई है.

एसटीएफ के एडिशनल एसपी अमित कुमार नागर में अमिताभ ठाकुर को पत्र भेजकर तीन दिनों में एसटीएफ मुख्यालय पर आकर अपना बयान अंकित कराने और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य देने के निर्देश दिए हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे सोमवार (7 अक्टूबर) को एसटीएफ मुख्यालय जाकर अपना बयान अंकित कराएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन