Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एटा मेडिकल कॉलेज में पत्रकार पंकज गुप्ता से मारपीट, ऑर्थो सर्जन समेत 8 पर मुकदमा

वैभव वार्ष्णेय-

एटा: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कार्यशैली एक बार फिर विवादों में है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पंकज गुप्ता किसी जरूरतमंद की मदद के सिलसिले में मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान ऑर्थो सर्जन डॉ. मुकेश परमार से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पत्रकार को थप्पड़ मारे गए और जातिसूचक गालियां दी गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस मामले में कोतवाली देहात थाना पुलिस ने डॉ. मुकेश परमार, उनके ड्राइवर, डॉ. अंकित समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 132/26 के तहत विभिन्न धाराओं—बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 131, 109 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va)—में केस दर्ज किया है।

पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि मामले में शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पत्रकारों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में पहले भी डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह पर भी डॉक्टरों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन