Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिस और कथित पत्रकारों की सांठगांठ से फैला फर्जी मुकदमों का धंधा, सुने ऑडियो

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस और कुछ तथाकथित पत्रकारों की सांठगांठ आमजनों के लिए दर्द बन रहा है. यहां स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और भोले-भाले निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर रुपये ऐंठने का खेल चल रहा है.

इस फर्जीवाड़े को लेकर एक मिनट 37 सेकंड का एक ऑडियो वायरल हुआ है. इस ऑडियो में एक कथित पत्रकार, पुलिस से संबंधित एक व्यक्ति से मुकदमे और 10 हजार रुपयों के अरेंजमेंट की बातचीत कर रहा है.

अब तक इस थानाक्षेत्र में कई निर्दोष लोगों पर फर्जी धाराओं के तहत मुकदमे लिखे जा चुके हैं. स्कूली छात्रों और निर्दोष लोगों पर इस तरह के फर्जी मुकदमे लगवाकर मुकदमा हटवाने की तय-तोड़ की जाती है.

बताया जा रहा है कि वीडियो पिछले माह का है और रूरा थाना प्रभारी को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है.

सुनें यह ऑडियो…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1812439074005012516?t=jBdownf2v67RBn5CdsyRtg&s=08
भड़ास वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है..
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन