Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का सधा और सटीक विश्लेषण करेंगे ये 5 मीडिया संस्थान

पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम की वोटिंग निपटने के बाद टीवी-अखबार अपने-अपने अनुसार Exit Poll के नतीजे दिखा रहे हैं. नजदीकी वर्षों की बात करें तो आम जनता कुछ बहुत टीवी से दूर होती दिखाई दे रही है. खासकर देश में अच्छे दिनों की बयार चलने के बाद. इस दौरान कई डिजिटल ऑउटलेट्स ने अपनी रिपोर्ट्स के जरिए विश्वसनियता का अलग मानक गढ़ा है.

इसी कड़ी में कल तीन दिसंबर पांच समाचार संस्थान अपना खास चुनावी विश्लेषण लेकर आपके सामने हाजिर हो रहे हैं. इनमें स्क्रॉल, कारवां, द वायर, न्यूज़ मिनट और न्यूज़लॉन्ड्री के पत्रकारों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा. जिसमें नागरिकों के लिए जरूरी विमर्श और जमीनी मुद्दों की चर्चा के साथ वाहियात चिल्लपों, शोरशराबा से दर्शकों को दूर रखा जाएगा. हालांकि इस बीच खबर यह भी है कि मिजोरम चुनाव की काउटिंग तिथि 3 की जगह 4 दिसंबर खिसका दी गई है.

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने एक्स पर लिखा है, ‘नतीजों के दिन यहाँ देखिए…. कई सारे स्वतंत्र पत्रकार सरकार और बाज़ार के विज्ञापनों से लैस अरबों रुपये के गोदी मीडिया से मुक़ाबला करने उतरे हैं। आपके पास एक विकल्प है। स्टुडियो में पैसा ख़र्च कर देने और तामझाम से मेला सजता है। बात नहीं बनती है। बात बनती है उनसे जो कहने का माद्दा रखते हैं। तो तीन दिसंबर को ज़रूर देखिए कैरवां, स्क्रोल, द वायर, न्यूज़ मिनट और न्यूज़लौंड्री के पत्रकारों का विश्लेषण। इनके ही प्लेटफ़ार्म पर मगर उस दिन सभी एक जगह से एक साथ लाइव होंगे। तो देखिए और साथ दीजिए। उससे पहले सभी को बताइये। अपने-अपने पेज से प्रचार कीजिए।’

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन