Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के फूडमैन विशाल सिंह ने बढ़ाया शहर का मान, हासिल किया ‘अमेजिंग इंडिया अवार्ड’

लखनऊ। शहर के प्रसिद्ध समाज सेवी विशाल सिंह फूडमैन ने एक बार फिर नवाबों की नगरी का मान बढ़ाया है। इस बार फूडमैन विशाल सिंह को “अमेजिंग इंडियाज अवॉर्ड 2024” में फूड मैनेजमेंट एंड न्यूट्रीशन की कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार दिया गया है।

शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवचंद्र शेखर ने दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा। विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंधक फूडमैन विशाल सिंह पिछले 17 वर्षों से लखनऊ और वाराणसी के बड़े अस्पतालों में प्रतिदिन 1000 से अधिक तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन प्रसाद और स्वच्छ रैन बसेरों की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही, कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए खिलौने, झूले और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास रूम का भी आयोजन किया।

कोरोना महामारी में अतुलनीय योगदान
Covid-19 के समय जब मानवता संकट में थी, फूडमैन विशाल सिंह ने अपनी टीम के साथ 24 घंटे बिना रुके सेवा की। उन्होंने भूख से तड़पते बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए हर संभव मदद की। उन्होंने ऑक्सीजन रेगुलेटर की कमी के चलते नल की टोटी से ऑक्सीजन बनाने का आविष्कार किया, जिससे कई जीवन बचाए गए। भूख मुक्त भारत का सपना अपने संबोधन में विशाल सिंह ने भारत को भूख मुक्त बनाने के अपने सपने को साझा किया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती आबादी और गरीबी के कारण हंगर इंडेक्स में गिरावट हो रही है। उनका मानना है कि यदि हर व्यक्ति प्रतिदिन एक मुट्ठी राशन दान करे, तो भूख मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।

पुण्यों का फिक्स डिपॉजिट
फूडमैन विशाल सिंह ने मानवीय सेवा को “पुण्यों का फिक्स डिपॉजिट” नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस कलयुग में, यदि हम ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने मानवता के दीपक को जलाए रखने के लिए राशन दान की आवश्यकता पर जोर दिया।

सरकार और समाज का समर्थन
केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने फूडमैन विशाल सिंह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और आश्वासन दिया कि सरकार इस मुहिम को मजबूत करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवचंद्र शेखर ने भी इस पुनीत कार्य में अपना समर्थन देने का वादा किया।दानवीरों और शुभचिंतकों का आभार फूडमैन विशाल सिंह ने इस सम्मान को अपने सहयोगी सेवादारों, दानवीरों और शुभचिंतकों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके विश्वास और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने विजयश्री फाउंडेशन की सफलता और भूख मुक्त भारत बनाने के अभियान में साथ देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

समर्पण और सेवा का संकल्प
फूडमैन विशाल सिंह ने उम्मीद जताई कि भारत को भूख मुक्त बनाने और बच्चों में शिक्षा का दीपक जलाने के इस नेक कार्य में समाज का सहयोग उन्हें प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने सभी से इस अभियान में योगदान देने की अपील की, ताकि मानवता के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन