Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार ने वन अधिकारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

नैनीताल | नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की लालकुआं नगर इकाई के महामंत्री व प्राइम न्यूज के पत्रकार मुकेश कुमार ने वन अधिकारी पर धमकाने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एक खबर प्रकाशित करने को लेकर उन्हें धमकी दी जा रही है.

मुकेश कुमार का कहना है कि उन्होंने तराई केंद्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन अन्तर्गत भट्टभोज और जयनगर चौकी के वनों में बेशकीमती पेड़ों की कटाई को लेकर खबर प्रकाशित की थी, जिससे बौखलाए कान्ता प्रसाद नामक वन अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.

इस मामले को लेकर स्थानीय पत्रकारों में वन अधिकारी के खिलाफ रोष व्याप्त होने की बात सामने आ रही है. मुकेश कुमार ने इसे लेकर लालकुआं कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन