Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिहार से जल्द होगा इन चार राष्ट्रीय अखबारों का मेगा री-लॉन्च!

संजय त्रिपाठी-

मीडिया इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। एक प्रतिष्ठित और पुराने मीडिया संस्थान में नए ग्रुप एडिटर/मैनेजिंग एडिटर संजय त्रिपाठी ने जिम्मेदारी संभालते ही चार राष्ट्रीय अखबारों के मेगा री-लॉन्च की घोषणा की है।

नए नेतृत्व ने बताया कि मैनेजमेंट की ओर से चार अखबारों को नए फॉर्मेट और नई सोच के साथ दोबारा लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। यह पहल खास तौर पर नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, जिसमें पत्रकारिता को ज्यादा प्रभावशाली, निष्पक्ष और दूरदर्शी बनाने पर जोर रहेगा।

इस मेगा री-लॉन्च के तहत बिहार से चार प्रमुख अखबारों को फिर से शुरू किया जाएगा, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा के राष्ट्रीय दैनिक शामिल हैं।

प्रस्तावित प्रकाशन:

  • नेशनल हिंदी डेली – सनमार्ग (रांची/पटना)
  • नेशनल इंग्लिश डेली – मॉर्निंग इंडिया (पटना/रांची)
  • नेशनल उर्दू डेली – आवामी न्यूज (रांची/पटना)
  • मॉर्निंग इंडिया (हिंदी)

बताया गया है कि इन सभी अखबारों का री-लॉन्च पटना से किया जाएगा। इसकी संभावित समय-सीमा जून से जुलाई 2026 के बीच तय की गई है।

नया विजन और रणनीति: प्रबंधन के अनुसार, यह सिर्फ अखबारों का री-लॉन्च नहीं, बल्कि एक “मीडिया रिवोल्यूशन” है। इसका उद्देश्य ऐसी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है जो निष्पक्ष, प्रभावशाली और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन