Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ऋतिक रोशन को पहचानने के लिए तीन लाख रुपए खर्च कर दिए!

Mohammad Anas : बैंग बैंग फिल्म में किसने निभाया है हीरो का किरदार. जल्दी से मैसेज करके बताइए और जीतिए एक टाटा सूमो कार. यह विज्ञापन एक चैनल पर आ रहा था. इलाहाबाद के एक लड़के ने खुद को महा ज्ञानी और सबसे झकास किस्मत का धनी समझ कर मैसेज किया- ऋतिक रोशन. कंपनी ने वापस फोन किया और कहा, मुबारक हो आप जीत गए टाटा सूमो. लेकिन उससे पहले आपको कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक लाख रुपए हमारे बताये बैंक अकाउंट में भेजना होगा.

लड़के ने एक लाख भेजा. फिर विज्ञापन कंपनी ने काल किया की अभी कागज़ बन चुका है. डिलेवरी से पहले दो लाख और देने होंगे. लड़के ने दो लाख और अकाउंट में भेज दिए. दो दिन तक कुछ नहीं आने पर उसने फोन लगाना शुरू किया तो नंबर बंद मिला. अब सारा मामला पुलिस के पास गया है. क्या पता पैसे वापस होंगे भी या नहीं. अखबार का फ्रॉड क्या कम था जो टीवी पर खुलेआम लूटा जा रहा है. फिलहाल उसने ऋतिक रोशन को पहचानने के लिए तीन लाख रुपए खर्च कर दिए हैं. हमें ऐसे बेहतरीन और खुशकिस्मत इंसानों से सीखना चाहिए.

युवा पत्रकार मोहम्मद अनस के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन