Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबार को चूना लगाने वाले फुरकान और इकबाल के खिलाफ सम्मन जारी

दैनिक भास्कर अखबार की फर्जी कॉपी व फर्जी बिल बुक छापकर लाखो रुपये हड़पने वाले नटवरलाल फुरकान मलिक व इकबाल अहमद के खिलाफ सम्मन जारी हो गया है. इन्हें इसी बारह अप्रैल तक अदालत में सरेंडर करना है. इन दोनों के खिलाफ बिजनौर के नजीबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. फुरकान मलिक पुत्र मोहम्मद हनीफ मौहल्ला खेडा थाना हल्दौर जनपद बिजनौर और इकबाल अहमद पुत्र फहील अहमद निवासी मौहल्ला कोटला थाना चांदपुर जनपद बिजनौर के खिलाफ अपराध संख्या 706/17 धारा 420, 468, 471, 477 ए के अंतर्गत दर्ज मुकदमें में चार्जशीट लगने के बाद एसीजेएम कोर्ट नजीबाबाद ने सम्मन जारी कर दिया है.

कोर्ट ने दोनो आरोपियों को 12 अप्रैल तक कोर्ट मे सरेंडर करने के आदेश दिये हैं. मालूम हो कि पूर्व में ये दोनों शातिर फुरकान मलिक व इकबाल अपना गैंग बनाकर कई अन्य अखबारो को भी लगा चुके हैं लाखों का चूना. लेकिन इस बार दोनों ठग अपने ही बुने जाल मे फंस गए. फिलहाल दोनों आरोपी दूसरे अखबारों को टोपी पहनाने के लिए उनके नाम पर खूब फर्जीवाड़ा कर रहे हैं जिसकी भनक उन अखबारों के संस्थान व अधिकारियों को लग गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन