Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गधे छात्र तो बहुत देखे होंगे, आइए एक ‘गधा टीचर’ भी देख लेते हैं, देखें वीडियो

इनका नाम है डा. राकेश कुमर उपाध्याय. ये डा.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध पंडित सत्यानारायण द्विवेदी स्मारक पीजी कालेज, बढ़ौली, दोस्तपुर, सुल्तानपुर के प्राचार्य/केंद्राध्यक्ष हैं. ये महोदय कापी जांच रहे हैं और सवालों के जवाब किसी से फोन पर पूछ कर सही-गलत का फैसा करते हुए OMR सीट भर रहे हैं.

इनके किसी साथी ने इनके ज्ञान का लेवल देखकर इनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.

इस वीडियो से डा.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की पोल खुल रही है. जब एक महाविद्यालय के प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष ही फोन पर किसी से सम्बन्धित प्रश्नों का उत्तर पूछ पूछ कर प्रश्न पुस्तिका पर निशान लगा रहे हैं तो समझा जा सकता है कि ये अपने छात्रों को क्या और कैसा पढ़ाते होंगे. इस वीडियो में बाद में ये स्वयं ही OMR सीट भरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

डा.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध पंडित सत्यानारायण द्विवेदी स्मारक पीजी कालेज, बढ़ौली, दोस्तपुर, सुल्तानपुर के प्राचार्य/केंद्राध्यक्ष डा. राकेश कुमर उपाध्याय को इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्जाम सेंटर के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है.

देखें वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन