Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गांजा तस्कर गैंग को संरक्षण देता था नोएडा का ये टीवी पत्रकार!

नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने रविवार रात सेक्टर-18 में छापा मारकर एक महिला समेत चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से करीब 27 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस गिरोह में ‘इंडिया न्यूज’ चैनल का पत्रकार ललित मोहन भी शामिल है। इस पर आरोप है कि वह पुलिस और जिला प्रशासन से संरक्षण देने के नाम पर गिरोह के लोगों से मोटी रकम वसूलता था। पत्रकार फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि रविवार रात थाना सेक्टर 20 की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपनी कार में गांजा रखकर सेक्टर-18 के पास उसे बेचने के लिए आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हेमा, बाबू, संजय उर्फ शाहिद और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके पास से कार में रखा करीब 27 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे काफी दिनों से गांजा बेचने और सट्टे के धंधे में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हेमा इससे पहले सट्टे का अड्डा चलाती थी, बाद में उसने गांजा बेचने का धंधा शुरू कर दिया। एस एस पी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह में एक पत्रकार भी शामिल है जो पुलिस और जिला प्रशासन से संरक्षण देने के नाम पर गिरोह के लोगों से हर महीने लाखों रुपये ऐंठता था। पत्रकार ललित मोहन फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

https://youtu.be/shSiA7w6U8o

पढ़ें पुलिस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन