Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश प्रसाद सिंह की फिल्म ‘गिद्ध..जिस्म के सौदागर’ का नोएडा में मुहुर्त

ज़ी न्यूज़ के पूर्व संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार जगदीश प्रसाद सिंह अब फिल्म निर्माण में हाथ आजमाने जा रहे हैं। सच्ची घटना पर आधारित ये कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका पति कम उम्र में इस दुनिया से चला जाता है और वह महिला दाने-दाने को मोहताज हो जाती है, गांव का प्रधान महिला का राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करता है।

इसके अलावा वो उस महिला को 12 और सरकारी अधिकारियों को परोसता है और सभी मिलकर उस महिला का बार-बार शारीरिक शोषण करते हैं और फिर ये सभी HIV से संक्रमित जाते हैं।

इसकी कहानी, निर्माण और निर्देशन का जिम्मा भी जगदीश सिंह ने अपने कंधों पर उठाया हुआ है। गाने भी इन्होंने खुद लिखे हैं। फिल्म की शूटिंग नोएडा के आस-पास के गांवों में की जा रही है जिससे की NCR के कलाकारों को काम मिले और आहिस्ता-आहिस्ता दिल्ली -यूपी- हरियाणा- राजस्थान व पंजाब में फिल्म मेकिंग का काम अच्छे स्तर पर हो।

जगदीश सिंह का कहना है कि वे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के नोएडा में फिल्ससिटी के सपने को साकार करने में अपना गिलहरी प्रयास प्रस्तुत कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन