Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत24 पर ‘The JC Show’ में मोदी की पोलैंड-यूक्रेन यात्रा का विश्लेषण- द ग्लोबल पीस मेकर मोदी

26 अगस्त की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र ने चैनल की ANCHORS के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पोलैंड-यूक्रेन यात्रा पर ‘The Global Peace Maker Modi’ पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए वर्तमान राजनैतिक स्थिति का विश्लेषण किया है.

“The Global Peace Maker Modi” शीर्षक से प्रसारित इस कार्यक्रम में 1 घंटे से भी अधिक समय तक डॉ जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पोलैंड-यूक्रेन यात्रा से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया, रूस और यूक्रेन के बीच मोदी के शांति दूत की भूमिका और Peace Mission पर चर्चा की, साथ ही मोदी की रूस यात्रा से नाराज अमेरिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए, मोदी के जेलेंस्की को भारत आने का न्योता देने और वॉर जोन में मोदी की यात्रा से लेकर वर्ल्ड लीडर या विश्व गुरु बनने के प्लान पर चर्चा की.

जेलेंस्की और मोदी की तस्वीर के मायने के साथ ही भारत और पोलैंड के ऐतिहासिक संबंधों पर भी विस्तार से सवालों का जवाब दिया, पोलैंड के वारसा में मोदी के स्वागत में डांडिया के आयोजन और मोदी के “India Not Neutral, On Side Of Peace” के मायने सहित यूक्रेन में बच्चों को श्रद्धांजलि से मैसेज भी बताए गए, अमेरिका के नए राष्ट्रपति भी यूक्रेन के प्रति नीति पर भी चर्चा की, शशि थरूर के लेख से कांग्रेस नेताओं के हृदय परिवर्तन के सवाल पर भी जवाब दिया, भारतीय और विदेशी मीडिया में मोदी के पोलैंड-यूक्रेन दौरे को लेकर दी गई Headlines और भारत-यूक्रेन के बीच 4 समझौतों पर विस्तार से जवाब दिया, पीएम मोदी की पोलैंड से यूक्रेन ट्रेन यात्रा, मोदी की सुरक्षा और रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के मोदी के प्रयासों पर नोबेल पुरस्कार मिलने की संभावनाओं जैसे सवालों पर भी जवाब दिया.

मोदी की पोलैंड यात्रा के बाद ‘विकसित भारत’ की तर्ज पर ‘विकसित पोलैंड’ कॉन्सेप्ट शुरू होने पर विचार रखे, साथ ही जेलेंस्की की मोदी को रूस से तेल नहीं खरीदने की सलाह पर मोदी के logically जवाब में क्या कहा इसका बड़ा ही रोचक और दिलचस्प तरीके से विश्लेषण किया गया है, रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-ईरान युद्ध और वर्ल्ड वॉर-3, ग्लोबल साउथ के लिए मोदी का एजेंडा, भारत की विदेश नीति, भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पश्चिमी राष्ट्रों की चुप्पी से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया.

बीते दिनों वक्फ बोर्ड बिल, लैटरल एंट्री और SC-ST आरक्षण में क्रिमिलेयर पर केंद्र सरकार के यू-टर्न और मंत्रिमंडल में सहयोगी चिराग पासवान, JDU और TDP के विरोध जैसे सवालों पर विस्तार से जवाब देते हुए वर्तमान राजनैतिक स्थिति का विश्लेषण किया है। जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संभावित गठबंधन और गठबंधन में उग्रवाद और एससी-एसटी आरक्षण पर अमित शाह के राहुल गांधी से 10 सवालों पर भी जवाब दिया, कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बगावत और कोर्ट के नजरिये पर अपने विचार रखे, साथ ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति और राम माधव की वापसी पर डॉ जगदीश चंद्र ने स्पष्ट किया कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह पहले ही सब कुछ कर चुके, अब राम माधव के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं है.

कर्नाटक में सिद्धारमैया के राजनैतिक भविष्य और राजनाथ की चेन्नई यात्रा को लेकर भाजपा की रणनीतिक भूमिका पर चर्चा हुई, “The JC Show” के अंत में सरकारी कर्मचारियों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की नई पेंशन योजना के आगामी 5 राज्यों के चुनावों में गेमचेंजर साबित होने की बात भी कही.

गौरतलब है कि द जेसी शो की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है, पिछली बार द जेसी शो ने 7 करोड़ से ज्यादा सोशल मीडिया पर रीच ली थी, जगदीश चंद्र की 7 भविष्यवाणियां किस तरह सच साबित हुई जो कि उन्होंने पिछले जेसी शो के दौरान की थी वह भी काफी वायरल है शायद इसीलिए जगदीश चंद्र को द मैन ऑफ प्रिडिक्शन भी कहा जाने लगा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन