Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संयुक्त निदेशक अभियोजन ने गोंडा के एसपी आकाश तोमर पर लगाया गाली देने का आरोप

यूपी के गोंडा जिले से खबर है कि संयुक्त आयुक्त अभियोजन ने एसपी आकाश तोमर पर गाली देने का आरोप लगाया है। देवीपाटन मंडल के ज्वाइंट डायरेक्टर राम अचरज चतुर्वेदी ने एक पत्र में कहा कि एसपी गोंडा आकाश तोमर ने विधिक अभिमत में लापरवाही का आरोप लगाकर किया अपमानित। निरीक्षण के बहाने एसपी ने की अभद्रता। जेडी ने राज्य अभियोजन सेवा के अध्यक्ष को लिखा पत्र। एसपी आकाश तोमर ने आरोप का किया खंडन। उन्होंने बताया कि साफ सफाई और अनुशासनहीनता के चलते दी चेतावनी। पहले भी मौखिक रूप से दिये गये थे निर्देश। जेडी प्रॉसीक्यूशन कार्यो में नहीं ले रहे रुचि।

देखें संयुक्त निदेशक अभियोजन का पत्र-

ये है पुलिस अधीक्षक की तरफ़ से जारी सफ़ाई-

आज पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के दौरान JD प्रॉसीक्यूशन कार्यालय के सामने काफी गंदगी और कबाड़ पाई गई। स्वच्छता शासन की प्राथमिकता होने के कारण पूर्व में भी कई बार JD को कंडम सामान का नियमानुसार निस्तारित करने को कहा जा चुका है।

इसके अलावा कार्य अवधि के दौरान भी JD प्रॉसीक्यूशन समेत अन्य कार्मिकों को अनधिकृत रूप से गैर हाजिर होने के संबंध में भी उन्हें पूर्व में सचेत किया जा चुका है!

आज निरीक्षण के दौरान कार्यालय अवधि के समय JD प्रॉसीक्यूशन के कुछ कर्मी अनधिकृत रूप से गैरहाजिर भी थे ।

साफ सफाई एवं कार्मिकों की गैर हाजरी के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए!

इसके अतिरिक्त JD प्रॉसीक्यूशन को यह जानकारी है की उनके खिलाफ अनियमितता के पुख्ता साक्ष्य लिखित रूप में मौजूद हैं जिनके बारे में उन्हें पूर्व में कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त कई बार जनपद एवं मंडल स्तर की बैठकों में विभिन्न उच्च अधिकारियों द्वारा जेडी प्रॉसिक्यूशन को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए सचेत किया जा चुका है।

ऐसा प्रतीत होता है कि अपने बचाव में झूठा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन