Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेतनमान : गोरखपुर के पत्रकारों ने थमाया उपश्रमायुक्त को मांगपत्र, जवाबदेही भी तलब

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों और मीडिया संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 19 मई को उप श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर मीडिया संस्थानों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मजीठिया वेतनमान लागू कराने की कार्यवाही की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने उपश्रमायुक्त से कहा कि वह मीडिया संस्थानों का निरीक्षण कर मजीठिया वेतनमान के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करें और पत्रकारों और उनके प्रतिनिधि संगठनों से उसका सत्यापन कर रिपोर्ट सरकार और सुप्रीम कोर्ट को दें। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सरकार द्वारा मजीठिया वेज बोर्ड की संस्तुतियां सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद श्रम विभाग द्वारा की गई कार्यवाही का ब्योरा भी मांगा।

उपश्रमायुक्त ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के सम्बन्ध में सरकार से अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही मीडिया संस्थानों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से इस कार्यवाही में सहयोग का भी अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी के अलावा देशदीपक पाठक, योगेश श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रसाद मिश्र, राजा चतुर्वेदी, शैलेश कुमार मिश्र आदि शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन