Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

तो इस वजह से जापानी जीते हैं सौ साल!

नितिन त्रिपाठी-

जापान में रहने वाले एक औसत मनुष्य की लाइफ एक्सपेक्टेंसी लगभग 85 वर्ष है. यह विश्व के बड़े देशों में सबसे ज्यादा है. जापानीज़ लाइफ स्टाइल अगर एनालाइज किया जाये तो यदि केवल ख़ान पान पर फ़ोकस करें तो उनका भोजन प्रायः स्टीम्ड रहता है, सी फ़ूड, स्थानीय चावल, सी वीड के रूप में मिनरल्स. इसे सब जगह न कॉपी किया जा सकता है न स्वाभाविक है. पर एक चीज है जापानियों से जो सीखी जा सकती है – ग्रीन टी पीना.

भोजन के साथ ऐसे भी जब मन बने वह ग्रीन टी का प्रचुर प्रयोग करते हैं.

सामान्य जीवन में यदि कोई एक मैजिक पिल चाहिए एंटी ऐजिंग के लिए तो वह है ग्रीन टी. यस आई नो ज़्यादातर को इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता, पर उनको बियर /व्हिस्की का टेस्ट अच्छा लग जाता है, सड़े तेल में मिर्च तली जाये वह टेस्ट अच्छा लग जाता है, पर ग्रीन टी नहीं समझ आती.

एक बात और है, हमारी आदत है सीधे गैस में बैठ कर गर्म चाय पीने की. ग्रीन टी का टेस्ट आता है जब इसे गुनगुनी पियें.

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, यह ऐजिंग डिले करती है, कार्डियक हेल्थ इम्प्रूव करती है, शरीर को डीटॉक्स करती है, इम्युनिटी बढ़ाती है.

जब यह ब्लैक हो जाती है तो इसमें कैफ़ीन का नशा आ जाता है. और जब इसमें चीनी दूध घोल देते हैं तो इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण मर जाते हैं. फिर यह विशुद्ध कैफ़ीन के नशे के लिए पी जाने वाला द्रव्य बन जाता है जो हम पीते हैं.

तो यदि एक सिंपल नुस्ख़ा चाहिये जो आपकी लाइफ क्वालिटी बढ़ा दे, काया निरोगी रखे, युवा बनाये रखे तो दिन में जितना मन हो उतनी ग्रीन टी अवश्य पीजिए.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन