Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गुरु पूर्णिमा : इस पवित्र सनातनी परंपरा को मुस्लिम समाज भी बखूबी अपना रहा है!

नवेद शिकोह-

गुरु पूर्णिमा… धर्म कोई भी हो वो तलीमगाह होता है। किसी भी मज़हब का कोई व्यक्ति किसी दूसरे मजहब की अच्छी बातें सीख सकता है,अपना सकता है। गुरु के सम्मान का पर्व गुरु पूर्णिमा पर सोशल मीडिया बता रहा है कि इस पवित्र सनातनी परंपरा को मुस्लिम समाज भी बखूबी अपना रहा हैं।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के युवा पत्रकार सीमाब नक़वी, रज़ा अब्बास रिज़वी हो या जाने पहचाने चर्चित अधिवक्ता मोहम्मद हैदर साहब हों, ऐसी तमाम मुस्लिम हस्तियां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने-अपने उस्तादों (गुरुओं) को सम्मान दे रही हैं।


शंभुनाथ शुक्ला-

जब कोई अपनी स्मृतियों में आपको रखता है तो कितना अच्छा लगता है।आज सुबह ब्रजेश मिश्र का फ़ोन आया। वे कानपुर में राष्ट्रीय सहारा के संपादक हैं।

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने मेरे सानिध्य में की थी। मेरठ से मोहम्मद मुस्तकीम ने गुरु पूर्णिमा पर प्रणाम भेजा। बहुत अच्छा लगा। लखनऊ से अनिल त्रिपाठी ने और मुंबई से धीरज फूलमती सिंह ने। फेसबुक से जुड़े मित्र राजीव रंजन झा ने भी प्रणाम प्रेषित किया। भले यह विनम्रता सामंती लगे किंतु ये भी तो संस्कार हैं।


यशवंत सिंह-

आज गुरु पूर्णिमा है। फ़ुल मून। बुद्ध सच में गुरुओं के गुरु हैं। अतिरेकों से मध्यम मार्ग पर लाते, अंतस् को शांत निर्मल करते, कामनाओं-वासनाओं से मुक्त करते!

आप सभी को आज के इस नेक दिन की बहुत शुभकामनाएँ! अपने सभी गुरुओं को नमन! बहरहाल, इस गुरु पुर्णिमा कुछ खास किस्म के चेलों से भी बचकर रहें…

सोर्स – फेसबुक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन