Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हमीरपुर के पत्रकारों को गालियां देते हुए पत्थर लेकर दौड़ाया इस अधिकारी ने (देखें वीडियो)

पत्रकार माधड़xxx … जी हां, कुछ ऐसी ही गंदी गंदी गालियां देता है ये अधिकारी. नाम है इनका महेश वर्मा. यूपी के हमीरपुर जिले में तैनात हैं. लघु सिंचाई विभाग में खंड लेखाधिकारी हैं. आफिस के टाइम अलाव तापने और अपने चेंबर से गायब रहने की सूचना पाकर जब कुछ पत्रकार पहुंचे तो इन्होंने अपना आपा खो दिया. पत्थर, ईंट लेकर दौड़ाने मारने लगे, हाथ लात सब चलाने लगे. ये सब कुछ सीन वीडियो में कैद है. वीडियो में देख सकते हैं कि अधिकारी ने साफ साफ पत्रकारों पर आरोप लगाया कि ये लोग आए दिन पैसे मांगते रहते हैं, उगाही करते रहते हैं.

श्री टाइम न्यूज़ और खबर फ़ास्ट न्यूज़ के रिपोर्टरों पर इस अधिकारी ने जानलेवा हमला किया. यह सब तब हुआ जब पत्रकार अपना काम कर रहे थे, यानि खबर बना रहे थे. हमीरपुर प्रेस मीडिय संघ ने लेखाधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लघु सिचाई विभाग में तैनात खण्ड लेखा अधिकारी महेश वर्मा ने मीडिया कर्मी श्री टाइम न्यूज़ पेपर के जिला संवाददाता चिंतामणी, खबरफ़ास्ट न्यूज़ चैनल के संवाददाता सैयद उस्मान और इनके कैमरामैन के साथ अभद्र व्यवहार किया. इन पत्रकारों ने महेश वर्मा के केबिन में उनकी ड्यूटी के टाइम पर खाली पड़ी कुर्सी की फोटो खींच ली थी. लेखाधिकारी ने दिनांक २९ /१२/१४ को दोपहर १२.३० बजे गाली गलौज हाथापाई करते हुए आपा खोकर हाथ में पत्थर लेकर मीडिया कर्मियों को दौड़ाया. हमीरपुर के लघु सिचाई विभाग के खंड लेखाधिकारी महेश वर्मा पर काम चोरी और दफ्तर समयानुसार उपस्थित न होने का आरोप है. उधर, अधिकारी का कहना है कि ये छुटभैये पत्रकार लोग आए दिन धमका कर पैसे मांगते रहते हैं.

संबंधित वीडियो देखें…

https://www.youtube.com/watch?v=Va_wcCZk-2A

xxx

https://www.youtube.com/watch?v=AJ1JmZdlqSU

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन