Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वैक्सीन के लिए जारी पत्रकारों की लिस्ट में गड़बड़ी

हापुड़ में सूचना विभाग का गजब का कारनामा देखने को मिला है. सूचना विभाग ने कई साल पुरानी पत्रकारों की लिस्ट जारी कर है. साथ ही इन पत्रकारों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है.

हापुड़ में सूचना विभाग द्वारा जारी लिस्ट में कई ऐसे पत्रकारों को नाम है जो अब इस जिले में कार्यरत नहीं हैं. वर्तमान में ज़ी न्यूज़ , ndtv व अन्य चैनलों का कोई ऑथराइज रिपोर्टर/ स्टिंगर जनपद में कार्यरत नहीं है. लेकिन कुछ पत्रकारों के नाम आज भी सूचना विभाग में दर्ज हैं.

सरकार के आदेशानुसार जनपद में पत्रकारों को वैक्सिन लगनी थी. इसकी सूचना जनपद के सूचना विभाग द्वारा जारी की गई और पत्रकारों की एक लिस्ट भी जारी की गई. इसमें जनपद के 50 पत्रकारों के नाम हैं. लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी थे जो संस्था छोड़ चुके हैं या फिर पत्रकारिता को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन सूचना विभाग ने उन सभी के नाम उस लिस्ट में शामिल कर दिए.

सूत्रों द्वारा पता चला है कि जनपद में zee न्यूज़ में फिलहाल कोई रिपोर्टर कार्यरत नहीं है. पिछले वाले को किसी कारण से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. सूत्रों के अनुसार ndtv का भी अधिकृत रिपोर्टर यहां कार्यरत नहीं है. हापुड़ के लिए एनडीटीवी ने किसी को अथारिटी लेटर नहीं दिया है. लेकिन कुछ लोगों ने सूचना विभाग में पत्रकारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया हुआ है.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन