Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

इनकी मृत्यु कविता सुनते हुए होगी!

पंकज चतुर्वेदी-

आज आलोक धन्वा का फ़ोन आया। बोले : ‘एक ज़माने में मैं जबलपुर गया, जब ज्ञानरंजन के सौजन्य से महान जर्मन कवि-नाटककार बेर्टोल्ट ब्रेष्ट की जयन्ती मनाई गई थी।

उसी कार्यक्रम में हिन्दी के कवियों का कविता-पाठ चल रहा था : ऐसा कि ख़त्म होने में ही नहीं आता था।’

मैंने पूछा : ‘तो लोग ऊब रहे होंगे?’

आलोक जी ने जवाब दिया : ‘हाँ, ज़ाहिर है, कोई भी ऊब जाएगा। श्रोताओं में हरिशंकर परसाई भी थे और न जाने क्यों, वह लगातार अपना हाथ देखे जा रहे थे।

हमने सवाल किया : ‘आप अपना हाथ क्यों देख रहे हैं?’

परसाई जी ने बताया : ‘याद आ रहा है कि बचपन में एक बार मेरी माँ ने एक ज्योतिषी को मेरा हाथ दिखाया और पूछा था : ‘इसे अच्छी उम्र तो मिलेगी?’

ज्योतिषी ने कहा : ‘इनकी उम्र बहुत अच्छी है और मृत्यु भी बहुत अच्छी है। कविता सुनते हुए इनकी मृत्यु होगी।’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dr Ashok Kumar Sharma

    May 1, 2023 at 8:21 pm

    बहुत चुटीला व्यंग्य है पंकज भाई।

    एक किस्सा याद आया। एक कवि मृत्यु शैया पर थे और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। समाचार पाकर एक साहित्यकार मित्र भी वहां पहुंचे और उन्होंने लगभग कोमा की स्थिति में पड़े अपने कवि मित्र के कान में फुसफुसाते हुए कहा, अरे जा रहे हो अपनी वह कविता तो सुनाते ही जाओ जो हाथरस में सुनाई थी, “एक माली लिए हाथ में कुदाली।”

    इन शब्दों ने जादू का काम किया और कभी मित्र ने करवट बदली आंखें खोली और तकिया सेट कर के बैठ गए। फिर उन्होंने अपनी कविता की डायरी से कविता पाठ शुरू किया।

    समय बीतता चला गया। सुबह से रात हो गई। लोग सोने चले गए। साहित्यकार मित्र सर झुकाए कवि मित्र के पास बैठा रहा। कवि मित्र बीच-बीच में अपने प्रेशर से फारिग होते। आकर बैठते और सिर्फ एक सवाल पूछते सुन रहे हो, “साहित्यकार मित्र जवाब देता : “हां!”

    सुबह के समय कवि मित्र बहुत परेशान थे। उनका साहित्यकार मित्र दीवार से पीठ टिकाए हुए ही न जाने कब इस दुनिया से जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन