Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक टीवी से CEO हर्ष भंडारी का इस्तीफ़ा, विवेक मक्कड़ NDTV में लौटे

आठ साल से रिपब्लिक टीवी से जुड़े हर्ष भंडारी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया, जिसे प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। समूह के एक इंटरनल मेल में बताया गया कि भंडारी पिछले हफ्ते से गार्डनिंग लीव पर थे। इस दौरान सभी कर्मचारियों को रिपोर्टिंग और बिज़नेस बातचीत से जुड़े बदलावों को लेकर निर्देश भी दिए गए हैं।

ईमेल में नेटवर्क की आचार संहिता का हवाला देते हुए यह भी साफ किया गया कि किसी भी कर्मचारी के व्यक्तिगत या पेशेवर आचरण में उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत HR विभाग को सूचित किया जा सकता है।

मीडिया जगत में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले भंडारी इससे पहले इंडिया टुडे टेलीविज़न और टाइम्स नेटवर्क से भी जुड़े रहे। फरवरी 2022 में उन्हें रिपब्लिक ग्रुप का COO नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रसारण संचालन और नेटवर्क के विस्तार की जिम्मेदारी संभाली।


वहीं, सीनियर मीडिया प्रोफेशनल विवेक मक्कड़ ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए एनडीटीवी में अपनी वापसी की जानकारी साझा की है। उन्हें ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वह एनडीटीवी इंडिया के साथ-साथ एनडीटीवी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कमान भी संभालेंगे।

विवेक मक्कड़ ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं।”

बता दें कि एनडीटीवी के साथ यह उनकी दूसरी पारी है। इससे पहले भी वह ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल हेड के पद पर काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन