Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

जी न्यूज छोड़कर इस अखबार से जुड़े पत्रकार हर्षुल मेहरा

जयपुर। पत्रकार हर्षुल मेहरा को लेकर खबर है कि उन्होंने जी न्यूज की अपनी साढ़े तीन साल की पारी को विराम दे दिया है। जी छोड़ने के बाद उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ नई पारी शुरू की है. बताया जा रहा है कि पत्रिका ग्रुप में वह सीनियर कंटेट राइटर की भूमिका निभाएंगे।

इसी के साथ हर्षुल नोएडा को अलविदा कहकर राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए हैं।

बता दें कि, जी न्यूज राजस्थान वेब टीम में हर्षुल लंबे समय तक रहे। इसके बाद उनको नेशनल टीम में जिम्मेदारी दी गई थी। हार्ड कोर न्यूज, टेक समेत राजस्थान की लोकल सियासी हलचल पर हर्षुल की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

जी न्यूज से पहले हर्षुल ETV भारत हैदराबाद में रह चुके हैं। इसके बाद नोएडा स्थित ABP न्यूज के साथ उन्होंने हैंडशेक किया था।

पिछले कुछ महीनों में नोएडा से पत्रकारों का मोह भंग होता जा रहा है। तमाम संस्थानों से कई साथी जयपुर, भोपाल, रायपुर, पटना, रांची और लखनऊ का रुख कर चुके हैं। इसकी एक बड़ी वजह दिल्ली नोएडा के दफ्तरों में बढ़ता तनाव और भागम-भाग भरी लाइफ स्टाइल भी है। शायद काम के साथ सुकून की तलाश में पत्रकार अब देश की राजधानी से अपने-अपने गृह प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन