Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हेमंत शर्मा और बरुण दास को टीवी9 नेटवर्क ने दिया बड़ा तोहफ़ा!

टीवी9 नेटवर्क को जो कंपनी संचालित करती है, उसका नाम है एबीसीपीएल. फ़ुल फ़ॉर्म है एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड. इस कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की एक बैठक हुई जिसमें दो बड़े फ़ैसले लिए गए.

पहलाप्रसिद्ध पत्रकार हेमंत शर्मा को बोर्ड में आजीवन निदेशक बनाए जाने का निर्णय लिया गया. हेमंत जी टीवी9 भारतवर्ष के सम्पादकीय मामलों को पहले की तरह देखते रहेंगे.

दूसरा- बरुण दास को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में नियुक्त करने का फ़ैसला लिया गया. वरुण दास सीईओ तो पहले से थे, मैनेजिंग डायरेक्टर की नई तैनाती मिली है. कम्पनी में अब तक कोई एमडी नहीं था.

ये दोनों फ़ैसले बाइस जून 2022 से प्रभावी हो गए हैं. 

कहा जा सकता है कि टीवी9 भारतवर्ष को नम्बर एक बनाने में इस चैनल के जिन दो नेतृत्वकर्ताओं का अहम रोल है, उन्हें कम्पनी ने बड़ा तोहफ़ा दिया है। संपादकीय मोर्चे पर हेमंत शर्मा और अन्य बाक़ी मोर्चों पर बरुण दास ने ज़ोरदार बैटिंग की। इन दोनों को कम्पनी ने ताकतवर बना कर आगे का अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है- नम्बर एक की कुर्सी पर टीवी9 का नाम रहेगा!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन