Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हेमराज सिंह चौहान ने टीवी9 डिजिटल को अलविदा कह दिया

सीनियर पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने टीवी9 डिजिटल को अलविदा कह दिया है. वो यहां क़रीब 6 महीने से डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर काम कर थे.

अपने इस्तीफ़े को लेकर उनका कहना है कि उन्होंने ये फ़ैसला अंतरात्मा के कहने पर लिया है. हेमराज आगे कहां ज्वाइन करेंगे इस बारे में उन्होंने कहा कि फ़िलहाल मैंने ये नहीं सोचा है. अगर कोई बेहतर विकल्प और पसंद का काम मिलेगा तो वो ज़रूर इस पर विचार करेंगे.

मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हेमराज को टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कुल मिलाकर 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वो इससे पहले एडिटर जी में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर ही थे और ईवनिंग शिफ़्ट इंचार्ज थे. टीवी9 में उन्होंने पांच महीनों में नॉलेज और स्टेट टीम के साथ काम किया. साल 2013 में वह इंडिया टीवी में आउटपुट डेस्क में बतौर ट्रेनी जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने साल 2016. में डिजिटल में कदम रखा.

राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वेंचर कैच हिंदी को उन्होंने क़रीब 1 साल लीड किया. इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी और हिंदुस्तान में भी काम किया. हेमराज की समसामयिक विषयों समेत खेल और पर्यावरण में खासी रुचि है. सोशल मीडिया में वो अपनी बात बेबाकी से रखते हैं. उनकी उच्च शिक्षा की बात करें उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन