Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार हेमराज सिंह चौहान ने बतौर डीएनई ये न्यूज़ चैनल ज्वाइन किया

त्रकार हेमराज सिंह चौहान को लेकर सूचना है कि उन्होंने एक बार फिर से मेनस्ट्रीम मीडिया की राह पकड़ ली है. वह पिता बनने के बाद एक साल से ब्रेक पर थे.

हेमराज, इंडिया डेली लाइव के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर (डीएनई) ज्वाइन करने जा रहे हैं. इससे पहले टीवी 9 भारतवर्ष से उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफ़ा दे दिया था. यहाँ उन्होंने करीब 8 महीने तक काम किया.

मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हेमराज को टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कुल मिलाकर 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वह टीवी 9 भारतवर्ष से पहले एडिटरजी में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर ही थे और ईवनिंग शिफ़्ट इंचार्ज थे.

साल 2013 में वह इंडिया टीवी में आउटपुट डेस्क में बतौर ट्रेनी जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने साल 2016 में डिजिटल में कदम रखा. राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वेंचर ‘कैच’ हिंदी को उन्होंने क़रीब 1 साल लीड किया. इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी और हिंदुस्तान में भी काम किया.

हेमराज की समसामयिक विषयों समेत खेल और पर्यावरण में खासी रुचि है. सोशल मीडिया में वो अपनी बात बेबाकी से रखते हैं. हेमराज ने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला था.

भड़ास से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि आज सोमवार को इंडिया डेली लाइव में उनके कार्यदिवस का पहला दिन होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन