Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

असिस्टेंट एडिटर हिमांशु तिवारी ने छोड़ा लल्लनटॉप!

लल्लनटॉप में बतौर असिस्टेंट एडिटर कार्य कर रहे हिमांशु तिवारी ने संस्थान छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर हिमांशु ने इसे लेकर लिखा है-

लल्लनटॉप के साथ पारी खत्म. मानो किसी पहाड़ से नीचे उतर आया हूं. वैसे अभी कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड गया था. जहां ढलान से नीचे उतरते वक्त ज्यादातर पैरों को जमीन पर मजबूत करना होता है. क्योंकि अगर आपकी गति ढलान के हिसाब से तेज रही तो मुंह के बल गिरेंगे. ऐसे में सावधानी जरूरी हैं. बाकी पहाड़ों पर जिंदगी अलग संघर्षों से गुजरती है. बहरहाल, ख़ूबसूरत वादियों की ढेरों तस्वीरें हैं. अबतक ख्यालों में पहाड़ ही घूम रहा हूं. पहाड़ और लल्लनटॉप दोनों ही खूबसूरत हैं. कुछ भी लिख रहा हूं.

नहीं पता इस लेगो को लोग अपनी सुविधानुसार किन-किन खांचों से जोड़ देंगे. फिर दोहरा रहा हूं, सिर भन्नाया हुआ है. शुरुआती लाइनों में ही बताया था कि पहाड़ से नीचे उतरा हूं. मोशन सिकनेस है शायद. मिलते हैं, किसी ख़ूबसूरत जगह. अमृतसर की हवेली में.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन