Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘हिंदुस्तान’ का भी रिजल्ट आया : बिहार व उत्तराखंड में नंबर एक… यूपी, झारखंड, दिल्ली में नंबर दो!

‘हिन्दुस्तान’ अखबार एक बार फिर देश में 5.47 करोड़ कुल पाठकों के साथ दूसरा सबसे बड़ा अखबार बना हुआ है. एमआरयूसी द्वारा जारी इंडियन रीडरशिप सर्वे की ताजा रिपोर्ट (q1 2019) के मुताबिक हिन्दी भाषा के अखबारों में पांच फीसदी और अंग्रेजी भाषा वाले अखबारों में 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। यह प्रिंट होने वाले अखबारों पर पाठकों के भरोसे और विश्वसनीयता के चलते हुआ है।

‘हिन्दुस्तान’ बिहार और उत्तराखंड में जहां पहले स्थान पर है, वहीं उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली में मजबूती के साथ दूसरे स्थान पर है। यदि हम ‘हिन्दुस्तान’ की मौजूदगी वाले सभी राज्यों (बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर) की पाठक संख्या को मिलाकर देखें तो ‘हिन्दुस्तान’ 1.83 करोड़ की औसत अंक पाठक संख्या (एआईआर, जो कि उन पाठकों की संख्या है जो ‘हिन्दुस्तान’ को हर रोज पढ़ते हैं) के साथ पहले स्थान पर है।

आईआरएस रिपोर्ट ने फिर से पुष्टि की है कि ‘हिन्दुस्तान’ बिहार में लगभग 52 लाख की एआईआर संख्या के साथ सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है। बिहार में ‘हिन्दुस्तान’ की एआईआर संख्या दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर दोनों की संयुक्त पाठक संख्या से भी ज्यादा है। ‘हिन्दुस्तान’ पटना शहर में भी 2.9 लाख एआईआर (मेन+वेरिएंट) के साथ पहले स्थान पर है।

‘हिन्दुस्तान’ ने उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ मजबूत की है। यह करीब एक करोड़ औसत अंक पाठक संख्या के साथ यूपी में दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला हिन्दी दैनिक बन कर उभरा है। यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि ‘हिन्दुस्तान’ आक्रामक रूप से उत्तर प्रदेश में विस्तार कर रहा है और बिहार और उत्तराखंड राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

आईआरएस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ दिल्ली-एनसीआर, चंड़ीगढ़ और पंजाब में पहले स्थान के साथ उत्तरी भारत में अपना दबदबा बनाए हुए है। दिल्ली-एनसीआर में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ 16वीं बार अविवादित पहले स्थान पर बरकरार है और 18 लाख से ज्यादा एआईआर की संख्या के साथ सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी अखबार है।

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ने पंजाब में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है और 3.21 लाख की एआईआर के साथ एक बार फिर से इस क्षेत्र में नंबर 1 अखबार बनकर उभरा है। मुंबई में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ने अपनी पाठक संख्या में काफी इजाफा किया है और अब इसकी एआईआर संख्या 9 लाख पहुंच चुकी है।

एचटी मीडिया के बिजनेस अखबार ‘मिंट’ ने 3.42 लाख की एआईआर संख्या के साथ देश के अग्रणी बिजनेस अखबारों में अपने दूसरे स्थान को और मजबूत किया है।


हिंदुस्तान अखबार के बगैर क्या रहा हिंदी अखबारों का हाल, देखें पुरानी खबर-

दैनिक जागरण नंबर वन, दैनिक भास्कर नंबर दो, अमर उजाला नंबर तीन, हिंदुस्तान के आंकड़े गोल! (देखें पूरी लिस्ट)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन