Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर मधुमक्खियों का हमला- सुरक्षाकर्मी, पुलिस और पत्रकार घायल!

शिवपुरी | मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जलकुंभी निकालने वाली मशीन के उद्घाटन कार्यक्रम में हंगामा हो गया. हंगामा कराया मधुमक्खियों ने. इस घटना में कई पत्रकार, पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं.

दरअसल, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने सेलिंग क्लब पहुंचे थे. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद मंत्री समेत सभी पर हमला बोल दिया.

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुजारी ने अगरबत्ती सुलगा दी, जिससे धुआं निकला और मधुमक्खियां नाराज हो गईं. इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई. सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह केंद्रीय मंत्री को बचाकर वहां से रवाना किया.

मधुमक्खियों के हमले के कारण फिलहाल उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन