Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

एचटी डिजिटल और एएनआई में विभिन्न पदों पर वैकेंसी

HT Media Group की डिजिटल शाखा HT Digital Streams ने Deputy Chief Content Producer के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जो पत्रकार अमेरिकी वित्तीय बाजारों की धड़कन पकड़ने का माद्दा रखते हैं, उनके लिए यह मौका अहम हो सकता है।

इस पद के लिए 5 से 7 साल का अनुभव जरूरी है। पोस्टिंग नई दिल्ली में होगी लेकिन वर्क मोड हाइब्रिड रहेगा।

काम क्या करना होगा?

  • अमेरिकी बाजार, फेडरल रिजर्व के फैसले और वैश्विक व्यापार गतिविधियों पर रीयल टाइम रिपोर्टिंग
  • LiveMint के लिए एक शिफ्ट में 8-10 न्यूज कॉपी बनानी होंगी
  • प्रमुख कमाई रिपोर्ट्स, इकोनॉमिक घोषणाओं के दौरान लाइव ब्लॉगिंग
  • कंटेंट को SEO के हिसाब से ढालना
  • शाम के वक्त लाइव अपडेट्स की जिम्मेदारी लेना

योग्यताओं में मांगी गई हैं ये बातें:

  • डिजिटल पत्रकारिता या वित्तीय समाचार रिपोर्टिंग का अनुभव
  • अमेरिकी फाइनेंशियल सिस्टम, मौद्रिक नीतियों और आर्थिक संकेतकों की समझ
  • लाइव ब्लॉगिंग और ब्रेकिंग न्यूज़ पर पकड़
  • तेज़, सटीक और स्वतंत्र रूप से काम करने की क्षमता

इच्छुक पत्रकार अपना सीवी इस मेल पर भेज सकते हैं: [email protected]


न्यूज एजेंसी ANI (एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल) ने बिजनेस रिपोर्टर की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति दिल्ली कार्यालय के लिए की जा रही है। पद के लिए उम्मीदवारों से अपेक्षा की गई है कि वे बिजनेस, फाइनेंस, इकॉनॉमिक्स और कॉर्पोरेट अफेयर्स पर गहराई से रिपोर्टिंग कर सकें।

आवश्यक योग्यताएँ:

  • पत्रकारिता, संचार, बिजनेस या संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री।
  • कम से कम दो वर्षों का बिजनेस या फाइनेंशियल रिपोर्टिंग का अनुभव।
  • प्रभावशाली संवाद कौशल और टीम के साथ काम करने की क्षमता।

दिल्ली में नियुक्ति इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज़्यूमे ईमेल करें: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन