Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एचटी मीडिया समूह में बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया?

चटी मीडिया समूह में सीनियर लेवल पर बड़े फेरबदल की जानकारी सामने आई है. ग्रुप के प्रिंट से लेकर डिजिटल वेंचर्स तक में तमाम बदलाव हुए हैं.

इस चेंजमेंट के तहत पिछले 19 वर्षों से ग्रुप के साथ काम कर रहे नेशनल सर्कुलेशन हेड (प्रिंट) अहिजीत दत्ता समूह में नई भूमिका में नजर आएंगे. दत्ता ग्रुप के मिंट और हिंदुस्तान में बतौर नेशनल सेल्स हेड काम कर चुके हैं.

पूर्व चीफ रेवेन्यू ऑफिसर इंद्र नारायण दास को अहिजीत दत्ता की जगह नेशनल सर्कुलेशन हेड बनाया गया है. बता दें कि इंद्र नारायण ने साल 2016 में बतौर बिजनेस हेड बिहार परिक्षेत्र समूह ज्वाइन किया था.

स्वाती सारदा को इंद्र नारायण की पोजीशन पर काम दिया गया है. सारदा अब चीफ रेवेन्यू ऑफिसर नॉर्थ-2 और पूर्वी परिक्षेत्र का कामकाज संभालेंगी. स्वाति सारदा ने साल 2014 में ग्रुप ज्वाइन किया था. उन्हें हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में काम करने का 20 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है.

वहीं स्वाती सारदा की जगह मिली है विजय नायर को. नायर को इवेंट्स हेड बनाया गया है. साल 2021 में समूह ज्वाइन करने वाले नायर मौजूदा समय ग्रुप के रिक्रूटमेंट पोर्टल शाइन.कॉम में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और मार्केटिंग हेड जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

जयदीप दहिया को प्रमोट कर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर पश्चिमी परिक्षेत्र का कार्य सौंपा गया है. दहिया इससे पहले ग्रुप में ऐड ऑपरेशंस और प्राइसिंग हेड थे. 12 साल से एचटी समूह में जुड़े जयदीप दहिया को एफएमसीजी व आईटी सेक्टर में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है.

इसके अलावा रूपाली धवन को ऐड ऑपरेशंस डिवीजन का हेड बनाया गया है. वह पिछले 14 सालों से ग्रुप के साथ जुड़ी हुई हैं और अब तक ग्रुप के स्कूल एडिशन पेस की कमान संभाल रही थीं.

समूह के लीडरशिप में हुए बदलावों को लेकर ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव बेओत्रा कहते हैं, “मुझे पूरा विश्वास है कि इन बदलावों के साथ हम अपने बिजनेस को और भी उज्जवल व अधिक सफल भविष्य की ओर ले जाना जारी रखेंगे.”

बता दें की एचटी मीडिया ग्रुप में लीडरशिप लेवल पर हुए ये सभी बदलाव 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन