Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के पत्रकार परवेज अहमद ने दो साल पहले लिखा था- ‘खनन घोटाले में फंसेंगे कई आईएएस!’

Parvez Ahmad : कुछ आईएएस, ठेकेदार, एमएलसी के घरों पर सीबीआई की छापेमारी हो रही है। यह खबर मैंने 5 जून 2017 को ‘दैनिक जागरण’ में लिखी थी। शीर्षक था- खनन घोटाले की ‘सीबीआई जांच की आंच में तपेंगे यूपी के चार आईएएस, मुख्यमंत्री के सचिव’। आज की कार्रवाई पर लगा कि अब भी खबरों का होता है असर, देर सबेर ही सही।

ये रही वह खबर…

Dheeraj Meena : ये वही चर्चित और ईमानदार IAS B Chandrakala जिनकी ईमानदारी से काम करने के चर्चों में धूम मचा रखी है सोशल मीडिया पर। आज भ्रस्टाचार में लिप्त पाई गई। सिस्टम का हिस्सा है, कहाँ बच सकते है अधिकारी बिना भ्रस्टाचार किये।?

Chandra Prakash : मैडम को मीडिया का बड़ा चस्का था। कहीं भी जातीं तो पत्रकारों को साथ ले जातीं। फिर कैमरे की तरफ मुंह करके फिल्मी स्टाइल में किसी छोटे-मोटे कारिंदे को हड़कातीं और मीडिया इनको लेडी सिंघम की उपाधि से सुशोभित करता था।

Manish Srivastava : खनन घोटाला… कथित ईमानदार सोशल मीडिया की सेलिब्रिटी आईएएस बी चंद्रकला पर सीबीआई छापे…

Vivek Kumar: IAS बी चन्द्रकला के आवास पर CBI का छापा। योजना भवन के पास स्थित सफायर अपार्टमेंट (सरोजनी नायडू मार्ग) में है B चन्द्रकला का आवास। हमीरपुर तैनाती के दौरान खनन मामले को लेकर पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीबीआई ने डाली रेड। दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी सीबीआई। मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर सहित कई जिलों में डीएम रहीं आईएएस बी.चंद्रकला। छापे में कई अहम दस्तावेज मिलने की चर्चा।

सौजन्य : फेसबुक

https://modiyapa.com/ias-chandrakala-ke-ghar-chhapa/


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन