Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

IPS आत्महत्या प्रकरण: 8 पन्नों का सुसाइड नोट, 30 से ज्यादा IPS-IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप!

यशवंत सिंह-

हरियाणा पुलिस के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार वाल्मीकि का सुसाइड नोट घटनास्थल से पुलिस को मिला है। 8 पेज का अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट है। इसमें 30 से 35 IPS और कुछ IAS अधिकारियों के नाम हैं।

नोट में पूरन कुमार ने जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, ACR में गड़बड़ी, सरकारी आवास न मिलने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परेशान किए जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने एक DGP रैंक अधिकारी पर “बेवजह नोटिस भेजकर परेशान करने” का आरोप भी लगाया।

पूरन कुमार ने सुसाइड करने से पहले यह नोट अपनी पत्नी और दो अफसरों को भेजा था। साथ ही उन्होंने वसीयत भी छोड़ी है, जिसमें उन्होंने संपत्ति अपनी पत्नी के नाम की है।


श्यामलाल यादव-

खुदकुशी कोई समाधान नहीं, लेकिन इन सज्जन की खुदकुशी और उनके नोट के एक-एक शब्द (जो अखबारों में पढ़े) झकझोरने वाले हैं, उनके लिए जो दिन भर शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक किसी को कुछ बनाने या न बनाने का निर्णय, उसकी जाति देखकर करते हैं और दंभ भी भरते हैं कि जातिवाद खत्म हो गया है… और हाँ, ये अधिकारी शीर्ष परीक्षा पास करते हैं, हर परिस्थिति का सामना करने के लिए और संलग्न शपथ लेते हैं.

लेकिन वे जब खुद ही कथित तौर पर अन्याय करते हों, या जब ख़ुद के साथ ही हुए कथित अन्याय से टूट जाते हों तो आम जनता का क्या, वह तो शायद अन्याय को ही जीवन का सच मानकर भुगतती रहती है…

मूल खबर भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन