
बीते दिनों जब प्रसार भारती ने DD में चयनित IIMC_India के अभ्यर्थियों की सूची जारी की तो प्रिंसी यादव का नाम सबसे ऊपर था। मुझे आश्चर्य हुआ जब प्रिंसी अचानक मुझसे आशीर्वाद लेने आई। उसने बहुत प्रेरणादायक बातें की, उसे खुश देखकर मुझे भी खुशी मिली।
अवनीश चौधरी को भी प्लेसमेंट शुरू होते समय बहुत चिंता थी, अक्सर दुःखी होकर मेरे पास भी आता। मैंने कभी अपने संस्थान के किसी विद्यार्थी का उत्साह कम नहीं होने दिया, अब अवनीश भी खुश है कि उसे मन मुताबिक मुंबई में ड्रीम जॉब मिली।
IIMC के 50 विद्यार्थियों को प्रसार भारती ने DDnews, DDindia, आकाशवाणी में जॉब ऑफर दिए हैं। प्रिंसी यादव ने DD, प्रज्ञा गौतम ने PBNS और आयुषी सिंह ने आकाशवाणी के लिए लिखित परीक्षा- इंटरव्यू में टॉप रैंक हासिल की। कुल 200 से अधिक विद्यार्थी रायटर, HT, Times, बिजनेस स्टैंडर्ड, आउटलुक, इंडिया टीवी, जागरण समेत 50 से अधिक दिग्गज मीडिया कंपनियों की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतिभा दिखा चुके हैं।
125 से अधिक अन्य पदों के लिए कई मीडिया संस्थान रिजल्ट शीघ्र घोषित कर देंगे तो 325 से अधिक छात्र- छात्राएं बगैर किसी रुकावट करियर में पहला कदम बढ़ा देंगे।

आज ही 11 जुलाई को अमर उजाला समूह ने दूसरी बार सभी इच्छुक विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा का अवसर दिया। एडिटर कुणाल जी ने भरोसा दिया कि जो भी हमारी कसौटी पर उत्तीर्ण होगा, उसे चयनित कर लेंगे। उम्मीद है कि हमारे सभी केंद्र के विद्यार्थियों का सपना साकार होगा।
विद्यार्थियों को सपने देखने चाहिए, उसे पूरा करने के लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। और,हम तो उन्हीं के सपनों के लिए अपने सपने पीछे छोड़ आए। मीडिया में कौन नहीं जानता? किसी विद्यार्थी को नौकरी न मिले या कोई उसका करियर बर्बाद करने की बात करे, मेरे जीवित रहते यह कदापि सम्भव नहीं। और कोई मेरी कितनी आलोचना करे, सिर झुकाकर स्वीकार है, किन्तु किसी विद्यार्थी या संस्थान का अहित स्वीकार नहीं।



SANJEEV SINGH
July 13, 2024 at 8:48 am
घराना क्यूं ?????