Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बीजेपी सांसद अतुल गर्ग के खिलाफ ख़बर छापने के बाद पत्रकार इमरान खान अरेस्ट!

ग़ाज़ियाबाद | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से ख़बर है कि यहां पत्रकार इमरान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हें भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री अतुल गर्ग के खिलाफ खबर प्रकाशित करने को लेकर हिरासत में लिया गया है.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने बीजेपी कैंडिडेट अतुल गर्ग के खिलाफ कुछ आरोप लगाए थे, जिसकी खबर इमरान ने अपने अखबार में प्रकाशित की थी.

इस मामले में 6 अक्टूबर 2024 को थाना कवि नगर में इमरान खान के खिलाफ अपराध संख्या- 988-2024 की धारा- 500, 501, 504, 120बी व 66 (सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है.

इमरान खान प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं और आप अभी तक नाम से दैनिक अखबार, वेबसाइट और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म को बतौर संपादक संचालित करते हैं.

बताया जा रहा है कि थाना कविनगर में गिरफ्तारी के खिलाफ पत्रकारों का जमावड़ा लगा हुआ है. आरोप है कि खबर छापने को लेकर पत्रकार इमरान खान की अवैध तरीके से गिरफ्तारी की गई है.

देखें एफआईआर कॉपी….

इमरान की वह खबर भी पढ़ें जिसे प्रकाशित करने के बाद उन पर मुकदमा व गिरफ्तारी हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. भवि

    November 4, 2024 at 4:59 pm

    अच्छा हुआ, आजकल के पत्रकार बिना किसी सबूत के कुछ भी छाप देते हैं। अधिकतर पत्तलकार पैसे के आगे नत मस्तक झुके हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन