Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इमरान प्रतापगढ़ी ने भी मुसलमानों को लूटा!

मोहम्मद अनस-

‪इस आदमी ने 2015 में ‘इमरान प्रतापगढ़ी इंटरनेशनल स्कूल’ चमरूपुर शुक्लान, प्रतापगढ़ में खोलने की बात सोशल मीडिया एवं मुशायरों के मंच पर कही। दुबई, सऊदी आदि देशों में कमा रहे भारतीयों ने इसे झोली भर के चंदा दिया। बालू-गिट्टी की फोटो साझा की और ज़मीन की भी। वह आज तक नहीं बनी।‬

‪2017 में फिर इसने कहा कि यूनीवर्सिटी बनाऊंगा। फिर कहा कि दिल्ली या इलाहाबाद में गरीब मुसलमानों के लिए यूपीएससी कोचिंग खोलूंगा। यह बातें पब्लिक डोमेन में हैं। यही सब करते करते इसने सपा की सहलाई, फिर आप की और आखिर में कांग्रेस में चला गया। आज बढ़ियां मौज काट रहा है। क्या बनाया, पूछिए।‬

‪मुस्लिम समाज से अपार स्नेह, समर्थन, पैसा पाने वाला यह अकेला इंसान है। मुसलमानों को इसने अपनी बातों में ऐसे लपेटा कि लोग सब कुछ लुटाने लगे इस पर। इसने आज तक पलट कर मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। सिवाय पब्लिसिटी स्टंट के। अब राज्यसभा भेजा गया है, फंड कहां खर्च हो रहा है। बताए।‬

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन