Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज के फर्जीवाड़े का एबीपी न्यूज ने किया खुलासा

इंडिया न्यूज़ ने बुधवार की रात प्राइम टाइम में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का एक वीडियो दिखाया जिसमें बताया गया कि वो कश्मीर की आज़ादी का नारा लगा रहा है. इस वीडियो को नया बताते हुए पेश किया गया. थोड़ी देर बाद एबीपी न्यूज़ ने इंडिया न्यूज के फर्जीवाड़े का खंडन करते हुए वही वीडियो साफ़ ऑडियो के साथ प्रसारित किया. एबीपी न्यूज ने बताया कि कुछ चैनल इस वीडियो को गलत ढंग से पेश कर गलत सूचना प्रसारित कर रहे हैं. चैनल ने वीडियो में लगाये गए नारों का ट्रांसक्रिप्शन किया और दिखाया कि कन्हैया कुमार ‘भुखमरी’, ‘मोदी’, ‘संघवाद’ आदि से आज़ादी का नारा लगा रहा है.

इंडिया न्यूज़ ने रात नौ से साढ़े दस के बीच यह वीडियो चलाया तो उसने फोन लाइन पर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को लिया. चैनल के इस दावे के बाद कि उसके पास कन्हैया के खिलाफ एक वीडियो है, दिल्ली पुलिस इसे सबूत के रूप में पेश करने के लिए सक्रिय हो गई. थोड़ी ही देर में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का दल इंडिया न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंच गया. जब एबीपी न्यूज़ ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया तो इंडिया न्यूज के पदाधिकारियों की हालत शर्मसार वाली हो चुकी थी.

दिल्ली पुलिस सबूत जुटाने की जल्दबाजी में इंडिया न्यूज़ पहुंच चुकी थी. पोल खुल जाने के बाद इंडिया न्यूज़ के पास पुलिस को देने के लिए कुछ नहीं था. इंडिया न्यूज का सफ़ेद झूठ पुलिस के सामने ही पकड़ा गया. बाद में चैनल में ऊपर से आदेश जारी हुआ कि अब कन्हैया से जुड़ा कोई भी वीडियो न दिखाया जाए क्योंकि मार्केट में ढेर सारे एडिटेड वीडियो फैलाए जा रहे हैं.

एबीपी न्यूज की वीडियो की वास्तविकता संबंधी खबर देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें :

ABP News Video Reality Story

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन