Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज़ यूपी-उत्तराखंड चैनल जल्द दिखेगा नए कलेवर में, श्रेय शुक्ला करेंगे लीड!

इंडिया न्यूज़ चैनल लखनऊ से अपना रीजनल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चैनल नए कलेवर में री-लांच करने जा रहा है. ‘भारत समाचार’ चैनल में काम कर चुके श्रेय शुक्ला ‘इंडिया न्यूज़ उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड’ को लीड करेंगे, ऐसी चर्चा है.

चैनल की लखनऊ से रीलांचिंग से पहले एक तस्वीर जारी की गई है जिसमें श्रेय शुक्ला दिखाई दे रहे हैं.

आईटीवी नेटवर्क का इंडिया न्यूज़ उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश रीजनल चैनल अभी तक नोएडा से ऑन एयर है. अब इसे लखनऊ से संचालित करने की तैयारी है.

लखनऊ में इसका ऑफिस लोहिया अस्पताल के पास बनाया गया है. यहां मीडियाकर्मियों की नियुक्ति हो चुकी है. टिकर से लेकर एंकर तक की भर्ती हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि जो लोग यहां ज्वाइन कर रहे हैं उनसे बांड भराया जा रहा है ताकि वे जल्दी न भागें.

कुछ लोगों का कहना है कि इस चैनल को लखनऊ से चलाने को लेकर अभी 3 महीने का एग्रीमेंट हुआ है. फिलहाल जितनी मुंह उतनी बातें सामने आ रही हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन