Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘इंडिया न्यूज’ वाले दो साल से अपने स्ट्रिंगरों का पैसा दबाए बैठे हैं

सेवा में

यशवंत जी

संपादक, भड़ास4मीडिया

सादर प्रणाम

विषय- बिहार के स्ट्रिंगर को पेमेंट नहीं मिलने के सम्बन्ध में ,

महाशय

अपार दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि इंडिया न्यूज़ नेशनल की स्थिति दिन पर दिन ख़राब होती जा रही है। बिहार के सभी स्ट्रिंगर का पेमेंट पिछले दो सालो से इंडिया न्यूज़ प्रबंधन नहीं दे रहा है। असाइनमेंट पर बैठे लोग हर खबर फोन करके मंगवा लेते है। सभी स्ट्रिंगर ठंडा, गर्मी, वर्षा में खून पसीना बहाकर अपना पेट्रोल जलाकर खबर बनाकर भेजते आ रहे हैं. जब पेमेंट की बात करते हैं तो ‘एक सप्ताह में मिल जायेगा’ तो कभी ‘अगले महीना में मिल जायेगा’ कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

जब गया जिला के स्ट्रिंगर पंकज कुमार ने अकाउंट में पर फोन करके पेमेंट के बारे में पूछा तो बोला गया कि जो खबर मंगवाए हैं, उससे बात करो। इंडिया न्यूज़ प्रबंधन बिहार के स्ट्रिंगरों को पेमेंट देना नहीं चाहता है और पैसे को हजम करने के चक्कर में हैं। पेमेंट के बारे में पटना ब्यूरो शिव पूजन झा से स्ट्रिंगरों ने पूछा तो उनका भी गोल मटोल जवाब आया। वो भी सिर्फ अपनी सैलरी लेने से मतलब रखते हैं। स्ट्रिंगर के पेमेंट दिलवाने में कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठा रहे हैं। इससे स्ट्रिंगरों में खासी नाराजगी दिख रही है। हम सभी स्ट्रिंगरों से अपील है कि भड़ास के माध्यम यह खबर कान में तेल डालकर सोये इंडिया न्यूज़ प्रबंधन के पास जाए ताकि बिहार के स्ट्रिंगरों पर दया दिखाए और पेमेंट करे। पेमेंट नहीं मिलने से नाराज दर्जनों स्ट्रिंगरों ने अब मन बना लिया है कि अगर प्रबंधन पेमेंट जल्द से जल्द नहीं करता है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

आपका
एक दुखी स्ट्रिंगर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन