Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

INDIA TV के रिपोर्टर पर भड़का शहीद का परिवार, पूछा- तुम्हें मोदी ने भेजा है?

संसद में इन दिनों अग्निवीरों का मुद्दा गरमाया हुआ है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर सवाल उठाया है कि अग्निवीरों को परमानेंट फौजियों की तरह सुविधाएं नहीं मिलती. उन्होने कहा कि अग्निवीरों के ड्यूटी पर निधन होने पर उन्हें उतना पैसा नहीं दिया जाता जितना प्रॉपर ड्यूटी कर रहे अन्य सैनिक पाते हैं. राहुल ने हाल ही में शहीद हुए एक अग्निवीर के पिता से बातचीत का वीडियो भी जारी किया है.

राहुल गांधी के सवाल का जवाब देते हुए सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अग्निवीरों को सैनिकों की तरह ही सम्मान और धनराशि मिलती है. राजनाथ सिंह की बात को कोट करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने जोर देते हुए कहा कि अग्निवीरों को सैनिकों की तरह ही शहीद होने पर एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाती है.

यह सब होने के बाद मीडिया भी मामले में लग गई है. इंडिया टीवी के एक रिपोर्टर ने शहीद सैनिक के घर जाकर बातचीत करने की कोशिश की. हालांकि रिपोर्टर पर आरोप लग रहा है कि उसने सैनिक के परिजनों को जबरन सरकारी लाभ मिलने की बात कहने पर जोर दिया. जिसका परिजन अंत तक Viral हुई वीडियो में विरोध करते रहते हैं.

इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं..नीचे देखें वीडियो और उसके बाद सेना में सैनिकों व अग्निवीरों के निधन से जुड़े कुछ समाचार पत्रों की कटिंग…

मनीष तिवारी नाम के हैंडल से वीडियो पोस्ट कर लिखा गया है कि, “INDIA TV का पत्रकार अग्निवीर परिवार से जबरदस्ती सरकारी लाभ पाने का दबाव बना रहा था . लोगों मोदी द्वारा भेजे गए दोगले पत्रकार को घेर का इलाज कर दिया.”

अभिषेक नाम के यूजर ने लिखा है कि, “India TV के रिपोर्टर पर भड़का शहीद अजय सिंह का परिवार. शहीद की बहन ने पूछा – तुम्हें मोदी ने भेजा है?”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन