अभिषेक उपाध्याय-
राजकमल झा। इंडियन एक्सप्रेस के संपादक। पिछले 24 घटों में इन्हें पत्रकारिता के माउंट एवरेस्ट का तेनजिंग नॉर्गे करार दिया गया है। पत्रकारिता पर इनके 6 मिनट के ‘प्रवचन’ की ऐसी महिमा बखानी जा रही है कि जापानी दंत कथाओं के Six Samurai भी फीके पड़ जाएं!!
मगर इस अभूतपूर्व जयजयकार के 12 घंटे के भीतर ही इंडियन एक्सप्रेस ने एक बुकलेट के जरिए देश के 100 ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी कर दी,
इस बुकलेट में शक्तिशाली लोगों की शक्ति के दायरे में आने वाले राज्यों/मंत्रालयों/संस्थाओं/कंपनियों के अति मलाईदार विज्ञापन और जयजयकारी “Advertorial” जमकर छापे गए हैं,
अकेले यूपी के ही करीब आधा दर्जन हाहाकारी ‘सरकारी’ विज्ञापन छाप दिए गए हैं।
इन्हें देखते हुए लैटिन भाषा का मुहावरा Quid pro quo पत्रकारिता के नाम पर अपना आखिरी संदेश लिखकर,
बुर्ज ख़लीफा की सबसे ऊंची मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर लेगा!
सूत्र बताते हैं कि इस लिस्ट को पढ़ते हुए पत्रकारिता की आत्मा लालटेन में हिलती हुई बत्ती से भी दोगुनी रफ्तार से कांप गई है।
उसकी हालत 90 के दशक में आई कल्पना लाज़मी की फिल्म ‘रुदाली’ सरीखी हो चुकी है।
वो फकफकाकर रो रही है।
कहते हैं, रोती हुई कलम की आवाज़ भाड़े पर रोने वाली पेशेवर रुदालियों की बिलखती आवाज़ से भी 36 गुना अधिक भारी होती है।
सो राजकमल झा साहब, अपनी प्रमाणिकता अपने कर्म से दिखाइए, न कि भाषण से। वरना स्त्री जाति के सम्मान पर डोनाल्ड ट्रंप से अच्छा और प्रभावशाली भाषण देने वाला राष्ट्रपति इस वक्त पूरी दुनिया में नहीं है!!
केपी मलिक-
इंडियन एक्सप्रेस सबको पीछे छोड़ नंबर वन पर…भारत के प्रतिष्ठित अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने आज देश के टॉप 100 पॉवरफुल लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 5वें नंबर पर और नीतीश कुमार 84 नंबर पर हैं।
इस प्रतिष्ठित अख़बार से यह उम्मीद कतई नहीं थी कि ये सरकार की … करने में बाक़ी सबको पीछे छोड़ देगा?
ये शायद वही इंडियन एक्सप्रेस है जिसमें अगर कोई ख़बर छपती थी तो देश की सियासत में भूचाल आ जाया करता था? आज का भूचाल पढ़िए..
According to Indian express, election commissioner of India Gyanesh Kumar is more powerful than BJP President Nitin Nabin. Courtesy NCERT, CJI Suryakant is the 17th most powerful Indian according to Indian express. -पीयूष राय

पंकज झा-
Indian Express ने आज देश के टॉप 100 पॉवरफुल लोगों की लिस्ट जारी की है. इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 5वें नंबर पर और नीतीश कुमार 84 नंबर पर हैं. लोकसभा सांसदों के हिसाब से BJP और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के अखिलेश यादव का नंबर भी तेजस्वी यादव के बाद हैं।

नरेंद्र नाथ मिश्रा-
आज इंडियन एक्सप्रेस ने देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी की है! इसकी खास बात/संदेश
सालों बाद एक्सप्रेस की टॉप 100 बहुत ही औसत लिस्ट है। खाना पूर्ति के लिए सरकार से जुड़े सभी लोगों को इस लिस्ट में रख दिया गया। बाकि कुछ विपक्षी नेताओं को जगह दे दी गयी
2- यह समझ नहीं आया की तेजस्वी यादव अखिलेश यादव से कैसे अधिक पावरफुल लिस्ट में आ सकते है! तेजस्वी 70 और अखिलेश 71वें लिस्ट पर हैं
3- लिस्ट अगर गहरे रिसर्च के बाद बनाई गयी है तो यह बात सामने आ रही है की किस तरह समाज में राजनेता/अधिकारी के अलावा बाकी सारे लोग कितने अप्रसांगिक जो गए है। नीचे के पायदान में औपचारिकता के तौर पर ही कुछ फिल्म स्टार/खिलाड़ी हैं! मतलब अब समाज में राजनेता और अधिकारी के अलावा बाकी दिग्गज समाज में अपनी बात रखने और जनता से जुड़ने में विफल होने लगे हैं। समाज में नायकों की कमी हो गयी है जिनकी आवाज का दम जनता माने
4- पहले की हर लिस्ट में मीडिया से जुड़े कई दिग्गज इस लिस्ट में जगह पाते थे। अब इस लिस्ट में एक भी नहीं है। यह मीडिया के घटते प्रभाव और हैसियत को दिखती है।
कार्तिक गुप्ता-
रेल और संचार मंत्रालय में अपने कार्यों के बल पर अपना लोहा मनवाने के बाद जम्मू कश्मीर जैसे प्रदेश में विकास की एक नई रोशनी लाकर पूरे प्रदेश में एक नया आयाम स्थापित करने वालें गाजीपुर के गौरव श्रीमान मनोज सिन्हा जी को प्रतिष्ठित समाचार पत्र Explained by The Indian Express ने देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में 78वें स्थान पर रखा है।



