Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक जागरण inext को ग्रुप क्रिएटिव हेड / चीफ डिजाइनर की तलाश

‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (Jagran Prakashan Limited) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) को क्रिएटिव हेड की जरूरत है, जो उसके 12 एडिशंस की जिम्मेदारी संभाल सके। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पद का नाम चीफ डिजाइनर है और यह पद कानपुर (उत्तर प्रदेश) के लिए है। इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदक के पास 10-12 साल का अनुभव होना चाहिए।

इसके अलावा उसे काम को मैनेज करना आना चाहिए और तय समय में तमाम कार्यों को पूरा करने में पारंगत होना चाहिए। एडिटोरियल इलस्ट्रेशन, विजुअलाइजेशन, कैंपेन डिजाइन, ब्रैंडिंग और आइडेंटिटी व डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी होनी चाहिए। लीडरशिप क्वालिटी के अलावा कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छे होने चाहिए और लेआउट व कलर कॉम्बिनेशन की अच्छी समझ होनी चाहिए।

यदि आवेदक को सोशल मीडिया पर क्रिएटिव्स को हैंडल करने और मोशन ग्राफिक्स वीडियोज व वीडियो एडिटिंग में महारत हासिल है तो उसे अतिरिक्त योग्यता के रूप में शामिल किया जाएगा।

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 7317396863 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा अपना अपडेटेड रिज्युमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

इस बारे में जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन