Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आईपीएफ ने बलिया पत्रकार उत्पीड़न कांड को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश

विषय : बलिया में नकल माफियाओं की पोल खोलने वाले पत्रकारों का मुंह बंद व कलम रोकने के लिए की गयी गिरफ्तारी के संदर्भ में…..

महोदय,

आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि बलिया एवं उसके आसपास के जनपदों में सुनियोजित एवं बड़े पैमाने पर नकल का हब चलता है! स्थानीय अमर उजाला के लिए काम करने वाले पत्रकार दिग्विजय सिंह, अजीत ओझा व मनोज गुप्ता द्वारा एक हप्ते से संबंधित खबरों को दे रहें थें! इसके पूर्व संस्कृत का प्रश्न पत्र लीक होने पर खबरों में आया था! लेकिन उस पर भी कार्यवाई नहीं किया गया! अंग्रेजी का यह प्रश्न पत्र भी हु -बहू अखवारों ने पहले ही छापा था!

इस पर अधिकारियों ने लीपापोती करने के लिए पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकारों को ही गिरफ्तार कर लिया! जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया का यह कृत्य नकल माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय कलम के सिपाही का ही मुंह बंद और हाथ बांधने की कोशिश किया गया! संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करने की शपथ लेकर काम करने वाले बलिया जिला प्रशासन चौथे स्तम्भ पत्रकारिता का गला घोंट रहा हैं!

अत: हम ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ( आई पी एफ) की चन्दौली ईकाई की तरफ से इन बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग करते हैं कि…..

-नकल माफियाओं एंवम पेपर लीक की खुलासा करने वाले पत्रकारों की गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई हो और मुकदमा वापस हो!

-बलिया जनपद के जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों की भूमिका की न्यायिक जांच कराई जाए व जांच परिणाम आने के पूर्व तक उन्हें निलंबित कर दिया जाए जिससे वह अधिकारियों द्वारा जांच प्रक्रिया को प्रभावित न किया जा सके!

हम ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ( आई पी एफ) आपके द्वारा लोकतंत्र व संविधान की रक्षा की उम्मीद करतें हैं!

अजय राय

राज्य कार्य समिति सदस्य

आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ)

उत्तर प्रदेश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन