Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (पार्ट 8): iPhone बनाने वाली कंपनी का नाम- एप्पल, एपल या ऐपल?

इफ़ोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी के नाम को हिंदी में कैसे लिखा जाएगा? एप्पल जैसा कि जागरण लिख रहा है? एपल जैसा कि भास्कर लिख रहा है? या ऐपल जैसा कि नवभारत टाइम्स लिख रहा है?

हिंदी न्यूज़ वेबसाइटें आम तौर पर इस झमेले में पड़ती ही नहीं हैं। वे सीधे-सीधे रोमन में लिख देती हैं Apple ताकि सर्च में आसानी से आ सकें। लेकिन अख़बार इसका नाम अभी भी देवनागरी में लिख रहे हैं जहाँ इसके तीन रूप देखे जा सकते हैं – एप्पल, एपल और ऐपल।

निश्चित रूप से ये तीनों सही नहीं हो सकते। कोई एक ही सही है।

पहले एप्पल पर बात करते हैं। यह सरासर ग़लत है – Apple का उच्चारण एप्पल हो ही नहीं सकता। कारण यह कि अंग्रेज़ी में जब कोई कॉन्सनंट (AEIOU के अलावा कोई और लेटर) दो बार आता है तो उसका सिंगल उच्चारण होता है, डबल नहीं। जैसे BOTTLE को हम बॉटल कहते हैं, बॉट्टल नहीं। इसी तरह DADDY को डैडी कहा जाता है, डैड्डी नहीं। इसी कारण APPLE में भी P का प् ध्वनि का उच्चारण एक बार होगा, दो बार नहीं।

जब APPLE में ‘प’ का उच्चारण एक बार हो रहा है तो उसे या तो एपल लिखा जा सकता है या फिर ऐपल।

इनमें से कौन सा सही है, इसका फ़ैसला करने के लिए हमें अंग्रेज़ी उच्चारण के नियमों को समझना होगा। नियम यह है कि किसी शब्द या सिल्अबल (शब्दांश) में जब A के ‘बाद’ कोई कॉन्सनंट आता है (AC का पैटर्न) तो उसका उच्चारण होता है ‘ऐ’।

जब A से ‘पहले’ कोई कॉन्सनंट आता है (CA का पैटर्न) तो A का उच्चारण होता है ए।

चूँकि APPLE में A के ‘बाद’ P (कॉन्सनंट) है, इसलिए इसका उच्चारण होगा ‘ऐ’। बोला और लिखा जाएगा – ऐपल। डिक्शनरी में भी आपको यही उच्चारण मिलेगा।

अब जब APPLE का उच्चारण आप जान गए हैं और उससे जुड़ा नियम भी तो बताइए कि WhatsApp में App का उच्चारण क्या होगा?

अगली शब्दचर्चा में इसी पर बात करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन