Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अफवाहबाज पत्रकार पर कार्रवाई करने वाली पुलिस कमिश्नर का तबादला

हरियाणा की भाजपा सरकार ने सुदर्शन न्यूज के अफवाहबाज पत्रकार मुकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन का तबादला कर दिया है. फेक न्यूज़ फैलाने वाले पत्रकार को गिरफ्तार करने वाली पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किए जाने का मामला सोशल मीडिया में छाया हुआ है.

हरियाणा में मेवात हिंसा के बाद दो अफसरों ने माहौल बिगड़ने से रोकने की कोशिश की. रेवाड़ी के DC इमरान रजा ने मुस्लिमों का बॉयकॉट करने वाले सरपंचों को नोटिस दिया. गुड़गांव कमिश्नर कला रामचंद्रन ने सुदर्शन चैनल को फेक न्यूज फैलाने से रोका. संयोग से दोनों का ट्रांसफर हो गया.

कुछ ऐसा ही IPS प्रभाकर चौधरी के साथ हुआ था जिन्होंने बरेली में नशे में धुत कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें दंगा फैलाने से रोका था. कह सकते हैं कि अफसर जब जब ईमानदारी से काम करना चाहते हैं, उन्हें सत्ता सिस्टम दंडित करने लगता है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन