Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर के पत्रकार अशोक सिंह के IPS बेटे संतोष सिंह को रायपुर में मिली डॉक्टरेट की उपाधि

त्तीसगढ़ कॉडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी व एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है. उन्हें दुर्ग के हेमचंद्र यादव विश्वविद्यालय की तरफ से उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर शोध पूरा करने पर आज डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है.

मूलरूप से गाजीपुर, यूपी के रहने वाले संतोष सिंह पत्रकार अशोक सिंह के पुत्र हैं. संतोष कुमार ने अपना शोध कार्य निर्देश डॉ सुनीता मिश्रा के निर्देशन में पूरा किया है. उनके शोध का विषय संयुक्त राष्ट्र के शांति निर्माण प्रयासों की भूमिका व कार्यों की समालोचना पर आधारित था. उन्होंने पाया कि शीत युद्ध के बाद दुनिया में हिंसाग्रस्त राष्ट्रों में शांति को चिरस्थाई बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण (पीस बिल्डिंग) कार्यों पर जोर देने की आवश्यकता है.

इस सदी में संयुक्त राष्ट्र के यू एन पीस बिल्डिंग कमीशन के पर्यवेक्षण में किए जा रहे प्रयासों ने दुनिया में शांति प्रयासों को मजबूत किया है.

विश्वविद्यालय के टैगोर हॉल में शोध प्रस्तुतिकरण के दौरान कुलपति डॉ अरुणा पल्टा, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप, डॉ गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ अंजनी शुक्ला, डॉ सुनीता मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

इस अवसर पर संतोष सिंह के पत्रकार पिता अशोक सिंह, माता लक्ष्मी देवी और पत्नी वंदना सिंह भी मौजूद रहीं.

बताते चलें कि संतोष सिंह ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में एमए और जेएनयू दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय रिलेशन विषय में एमफिल किया है. इसके अलावा उनकी प्रारंभिक पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर से हुई है.

संबंधित खबरें…

इस आईपीएस ने क्या ग़ज़ब जुनून पाला!

IPS संतोष सिंह ने रायपुर पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन